बैंक में डकैती की तैयारी करते पकड़ाई चवन्नी-अठन्नी गैंग, जुलूस निकाला तो बोले पुलिस हमारी बाप है

सोशल मीडिया पर डालते थे धमकी भरी पोस्ट, पांच की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट डालने के लिए कुख्यात चवन्नी अठन्नी गैंग के चार बदमाशों को चिमनगंज पुलिस ने बैंक में डकैती डालने की तैयारी करते पकड़ा है। इस दौरान पांच बदमाश भाग गए। गिरफ्त में आए बदमाशों का सोमवार को जुलूस निकाला तो वह कान पकड़कर पुलिस हमारी बाप का नारा लगाते नजर आए।

मंगलनगर निवासी महेश उर्फ चवन्नी देर रात अपने साथियों के साथ आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया में डकैती डालने जा रहा था। पता चलते ही पुलिस ने महेश, राहुल यादव, सूरज उर्फ जुड्डा,लक्की बरगुंडा व जितेंद्र उर्फ जीतू भाग गए,लेकिन विजय उर्फ बैल,सचिन उर्फ बच्चा, ऋतुराज उर्फ बाटली व विक्की गिरफ्त में आ गए। चारों से हूबहू असली दिखने वाली पिस्टल,चाकू लोहे की राड व मिर्ची पाऊडर मिलने पर पूछताछ में चारों ने डकैती की योजना कबूल ली।

पुलिस ने चारों के रिकार्ड को देखते हुए उनके कपड़े फाड़े और जुलूस के रुप में ढोल के साथ क्षेत्र में ले गई। वहां चारों सबके सामने उठक बैठक लगाते हुए पुलिस हमारी बाप का नारा लगाते रहे। मामले में टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि चारों को कोर्ट मे ंपेश कर दिया।

गैंग पर 70 केस

पुलिस रिकार्डनुसार गैंग में शामिल युवक आदतन अपराधी है। सभी बापूनगर,मंगलनगर में रहते है। गैंग सरगना महेश उर्फ चवन्नी पर 27, सुरज 15, लक्की 7, सचिन 7, ऋतुराज 5, विजय 4 राहुल 2, जितेंद्र 2 और विक्की पर एक केस दर्ज है। गैंग का एक सरगना चंचल उर्फ चवन्नी पूर्व से जेल में है।

सोशल मीडिया से दहशत

सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि गैंग के बदमाश दहशत फैलाने के लिए सोश्यल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालते है। कुछ दिन पहले पिस्टल के साथ धमकी देते हुए वीडियो डालने पर भी आरोपियों को पकड़ा था। पक्के मकान नहीं होने पर मकान तोडऩे की कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार जिले में सात हजार से ज्यादा पंच और 20 सरपंच निर्विरोध

Mon Jun 13 , 2022
910 पंच पद पर नामांकन ही नहीं आए धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार दोपहर के समय निर्वाचन कार्यालय के सरपंच व पंच निर्विरोध एवं रिक्त पदों को लेकर जानकारी स्पष्ट कर दी गई। जिले में करीब 20 सरपंच निर्विरोध चुन कर आए हैं। वहीं सात […]