तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सिखाये आत्मरक्षा के गुर

उज्जैन, अग्निपथ। भारत विकास परिषद् मध्यभारत पश्चिम प्रान्त के अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं संस्कार प्रमुख पूजा चित्तौड़ा के नेतृत्व में तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बनखंडी हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया।

संस्था के प्रांतीय पदाधिकारी पराग काबरा ने बताया कि शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्मार्ट सिटी उज्जैन की अधिकारी करिश्मा जायसवाल शर्मा एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द जोशी थे। अध्यक्षता संस्था जिला संयोजक प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा की गई। विशेष अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता थे।

शिविर में रजनी नरवरिया एवं साथियों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा मजावदिया, संजय शाह, वनिता वाघे, खेंम भाई चंदन का विशेष सहयोग रहा। समापन सत्र पर पुष्पेन्द्र चित्तौड़ा, नीला टकसाली, आशु नागर, मनीषा सक्सेना, कृष्णा चित्तौड़ा, मोनिका चित्तौड़ा, आशा गुप्ता, विनी अग्रवाल, लीना चन्दन, आयुषी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यक्तियों को धन संचयकर्ता नहीं बल्कि धन सृजनकर्ता होना चाहिए- शर्मा

Wed Jun 15 , 2022
वाणिज्य अध्ययनशाला में बचत एवं निवेश पर कार्यशाला उज्जैन, अग्निपथ। वाणिज्य अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय एवं एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के (एएमएफआई) संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निवेशक जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ एन. एस. वेंकटेश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए.एम. एफ. आई. के मुख्य आतिथ्य एवं विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर […]