बडऩगर से जियारत के लिए जा रहे परिवार की जीप दुर्घटनाग्रस्त, बालिका सहित दो की मौत

dhar hadsa badnagar ke 2 logo ki mauth 19 06 22

12 घायल इलाज के लिए धार जिला अस्पताल में नहीं मिले बेड

धार, अग्निपथ। सादलपुर थाने स्थित नागदा-गुजरी स्टेट हाईवे पर रविवार शाम करीब 5 बजे पिपरिया फाटे पर एक सडक़ हादसे में दो जान चली गई। बताया जा रहा है कि धार तरफ से आ रही आयशर ने पिपरिया फाटे पर जीप को सामने से टक्कर मार दी। इस कारण जीप के पीछे आ रही एक कार भी जीप के पीछे जा घुसी। इस हादसे के कारण 12 लोग घायल है। जबकि एक बालिका सहित दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन जिले के बडऩगर से निकले जीप में सवार सभी लोग नालछा दरगाह जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को आयशर (एमपी-46-जी-5283) ने जीप (एमपी-40-बीई-0546) को सामने से टक्कर मार दी। जीप में 7-8 लोग सवार थे। इनमें से दो सायना पिता आबिद हुसैन (13) व तनवीर अहमद पिता हारून अहमद (35) दोनों निवासी बडनग़र की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 12 लोग घायल है। हादसे के बाद पुलिस व आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए थे। लोगों की मदद से घायलों को धार के जिला अस्पताल लाया गया।

ये है घायल

इस हादसे में सुमेर मोसीन (5), वसीम अकरम खलील(30), आबिद हुसैन मो. सईद(40), जैनब आदिब हुैसन(5), आबिद अब्दुल रसीद(45), शकिल अहमद शबीर हुसैन(55), मो इरफान अब्दुल हमीद(22), मो साजिद मुस्ताक अहमद(40) व मुस्तफा हुसैन(27) शामिल है।

इलाज के लिए कम पड़े बेड

इधर जिला अस्पताल में इलाज के लिए सभी घायलों को रेफर कर दिया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वार्डों में भर्ती करवाया गया। लेकिन वार्ड में बेड कम पडऩे के कारण जमीन पर गद्दे डालकर स्लाइन लगाना पड़ी। अधिकांश बेड फूल होने के कारण हर बाद हादसे के वक्त इस तरह के हालात देखने को मिलते है।

भाजपा नेताओं के बेटे-बेटी हैं मृतक

हमारे बडऩगर प्रतिनिधि के मुताबिक हादसे में मृत दोनों मृतक बडऩगर के भाजपा नेताओं के बच्चे हैं। 13 वर्षीय सायना के पिता आबिद हुसैन को भाजपा ने हाल ही में बडऩगर के वार्ड-8 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं मृतक तनवीर के पिता हारून अहमद भाजपा के पूर्व पार्षद हैं। हादसे में बडऩगर के पूर्व पार्षद शकील अहमद भी घायल हो गए हैं।

इनका कहना

आयशर ने सामने से तूफान को टक्कर मारने से हादसा हुआ। तूफान के पीछे आ रही एक कार भी तूफान में जा घुसी। घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

– विश्वदीपसिंह परिहार, टीआइ, सादलपुर-थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एटीएम में मशीन का पतरा खोला और बज गया सायरन

Sun Jun 19 , 2022
बदमाश मौका देखकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद देवास, अग्निपथ। अज्ञात बदमाश बड़ी चालाकी से एटीएम में गया उसने चोरी करने की नियत से एटीएम मशीन का पतरा खोला और अचानक से सायरन बजते ही वह वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की सूचना जैसे […]
dewas atm chori cctv

Breaking News