12 नामांकन निरस्त – अब 101 पर नजरे

कल होगी उम्मीदवारों की तस्वीर साफ – नगर पालिका चुनाव

बड़नगर, अग्निपथ। नगरपालिका चुनाव अंतर्गत पार्षद पद हेतु कुल 113 नामांकन अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये थे । जिनमें से 12 नामांकन निरस्त किये गये है। जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से कन्हैयालाल – बालू जी, वार्ड 2 से कुंज बिहारी सोनी के दो नामांकन, वार्ड 5 से सत्यनारायण – भेरूलाल , वार्ड 6 से ज्योति पथरोड़, वार्ड 8 से अफसर बानो – हारूण अहमद , सीमा नरेन्द्र परमार, माया – अनिल जोशी, वार्ड 15 से सिताराम – लालचंद माली के दो नामांकन सहित कन्हैयालाल – मांगीलाल व महेश – नंदकिशोर के नामांकन जाति प्रमाणपत्र के कारण निरस्त किये गये है। इस प्रकार 113 में से कुल 101 वैध नामांकन पाये गये है। नामांकन वापसी कल दिनांक 22 को 3 बजे तक हो सकेगी। इसके बाद आमने – सामने उम्मीदवारों की तस्वीरें साफ हो सकेगी। हालांकि नामांकन की जांच के बाद वार्ड 2 व 8 की तस्वीरें भी साफ हो गयी जिसमें भाजपा – कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। इस प्रकार अभी तक वार्ड 2, 4, 8 व 9 कुल 4 वार्ड की तस्वीरें साफ हो चुकी है जिसमें भाजपा – कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होना है। ज्ञातव्य है कि वार्ड 4 व 9 में पहले से ही कांग्रेस – भाजपा की तस्वीरें दो – दो नामांकन के चलते साफ हो चुकी है।

27 डमी फार्म भी – आप भी होगी मैदान में
नामांकन फार्म की जांच के बाद जो तस्वीर सामने आई है। उसमें 101 नामांकन वैध पाये गये है। जिनमें वार्ड 1 से 18 तक भाजपा व कांग्रेस के 18 – 18 तथा शिवसेना के 7 अभ्यर्थियों के साथ एक अभ्यर्थी आप पार्टी का भी है। इस प्रकार राजनैतिक दल से संबंधित कुल अभ्यर्थी 44 हो रहे है वहीं 30 निर्दलीय अभ्यर्थी के साथ 17 भाजपा व 10 कांग्रेस के डमी ( घोषित नाम के अलावा) अभ्यर्थियों के नाम सहित कुल 101 अभ्यर्थीयो की तस्वीरें सामने है। इसमें भाजपा – कांग्रेस के अलग – अलग अभ्यर्थी जिन्हे पार्टी द्वारा बी फार्म उपलब्ध कराया जायगा उसके बाद जिन अभ्यर्थियों ( भाजपा के 17 व कांग्रेस के 10) ने पार्टी से अपना नामांकन प्रस्तुत किया है वे स्वत: निरस्त हो जावेगें। तब मैदान में भाजपा – कांग्रेस – शिवसेना व आप पार्टी के साथ 30 निर्दलीय में से कोन टिकता है व कोन बाहर होता है, यह विशेष बात होगी। हालाकि दोनो ही दलो के वरिष्ठ नेताओं एवं घोषित उम्मीदवारों द्वारा अपनी – अपनी पार्टी से संबंधित को मनाये जाने के पुरजोर प्रयास जारी है। जिसमें से कुछ को सफलता भी मिली है वही कुछ अभी भी प्रयासरत है।

सोशल मीडिया पर चल रहे टिकट वितरण पर वार
भाजपा – कांग्रेस दोनो ही दलो में टिकट वितरण को लेकर बयानबाज़ी जारी है। दोनो ही दलो के राजनीतिक गलियारों में टिकट वितरण को लेकर शोर थमा नही है जबकि कल नाम वापसी होना है। दोनो ही दलो के दावेदारों ने जहां संबंधित नेताओं के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी जुमलो में जमकर हमला बोला जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के सेवादल पदाधिकारी द्वारा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पर्यवेक्षक से टिकट वितरण पर कमलनाथ जी की गाइडलाइन के बारे में सवाल करती सोशल मीडिया की एक पोस्ट सामने भी आई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर एवं मांडव नगरीय निकाय निर्वाचन अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करने हेतु शुष्क दिवस घोषित

Mon Jun 20 , 2022
धार, अग्निपथ। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉं. पंकज जैन ने बदनावर एवं मांडव नगरीय निकाय में निर्वाचन अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करने हेतु शुष्क दिवस घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत धार जिले के नगर परिषद बदनावर एवं नगर परिषद मांडव में नगरीय […]

Breaking News