बडऩगर: 54 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा के 4 बागी भी

बडऩगर,अग्निपथ। नगर पालिका चुनाव में 18 वार्ड में पार्षद पद के लिए आखिरकार उम्मीदवारों की साफ तस्वीर बुधवार को नाम वापसी के बाद सामने आ गई है। 101 उम्मीदवारों ने नामांकन भर ताल ठोंकी थी। जिसमें से 47 ने अपने नाम वापस लेकर चुनावी रण छोड़ दिया है। इस प्रकार अब 18 वार्डो में कुल 54 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमायेंगे। जिनकी किस्मत का फैसला मतदाताओं के रूझान पर निर्भर करेगा।

इन उम्मीदवारों में भाजपा-कांग्रेस, शिवसेना व आप उम्मीदवार के साथ निर्दलीय भी मैदान में है। वहीं भाजपा-कांग्रेस के बागी भी मैदान में है। ये बागी अपने-अपने वार्ड में अपनी जीत का परचम फहरायेंगे या इन दलो का नुकसान करेंगे, मतदान के बाद परिणाम से ही पता चल पायेगा। फिलहाल पार्टी के अधिकृत और बागी सभी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।

8 वार्ड में सीधी टक्कर

नाम वापसी के बाद 18 वार्डो में जो तस्वीर सामने आई है । उनमें कुल आठ वार्ड 2, 3, 4, 8, 9,10,15 व 17 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। जबकि कुल चार वार्ड वार्ड-5, 7, 12, 14 में त्रिकोणीय संघर्ष होगा। वार्ड -6, 11, 13 और 18 में चतुष्कोणीय मुकाबला है। तथा वार्ड 1 व 16 में पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इस प्रकार आमने-सामने के संघर्ष में भाजपा-कांग्रेस के 18-18, शिव सेना के 7, आम आदमी पार्टी से 1 व 10 निर्दलीय में 4 भाजपा के व 2 कांग्रेस के बागी बताए जा रहे हैं।

भाजपा से ये उम्मीदवार होंगे मैदान में

  • वार्ड-1 से राहुल भागीरथ राठौड़
  • वार्ड-2 आनंद गोपाल अनावडिय़ा
  • 3 लक्ष्मीबाई लालबहादुर बादशाह
  • 4 मीना मुकेश मोरवाल
  • 5 यादवेंद्र कृष्णचंद्र यादव
  • 6 अनिता सतीश वर्मा
  • 7 रेखा राजेन्द्र राठौड़
  • 8 शकिला आबिद
  • 9 नेहा शांतिलाल गोखरू
  • 10 राकेश मानसिंह भूरिया
  • 11 अभय कैलाशचन्द्र टोंग्या
  • 12 जमील खान मेहमूद खान
  • 13 वंदना संतोष भंडारे
  • 14 आशीष लालताप्रसाद शुक्ला
  • 15 अजय मोढ़ीराम दौराया
  • 16 नर्मदा राजेश परमार
  • 17 फैमिदा जाकिर हुसैन
  • 18 रितेश राजेन्द्र चांदी।

कांग्रेस से ये उम्मीदवार होंगे मैदान में

  1. वार्ड 1 कैलाशचंद्र गुर्जरवाडिया
  2. करण रणजीत राठौड़
  3. नेपाली वनीष कटारिया
  4. अर्चना अमित जाट
  5. अशोक मोहनलाल राठौड़
  6. रूखमणी राजकुमार
  7. शीतल कुशल गहलोत
  8. फरजाना बी मुस्तकीम
  9. सीमा राकेश संघवी
  10. गोविंद रामसिंह
  11. शैलेन्द्र धन्नालाल व्यास
  12. अजहरुद्दीन प्यारे मियां
  13. मंजू तरुण आचार्य
  14. प्रदीप गेंदालाल शुक्ला
  15. दिनेश पूनमचंद पटेल
  16. सविता सुनील मकवाना
  17. मुमताज बी फकीर मोहम्मद
  18. महेश मूलचंद गिरधाणी।

जिलाध्यक्ष पहुंचे नाराज दावेदारों के घर

भाजपा के विसंगति पूर्ण टिकट वितरण से नाराज चल रहे दावेदारों को उम्मीद थी कि टिकट में बदलाव होगा। किन्तु ऐसा नहीं हुआ। आक्रोश शांत करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ नाराज दावेदारों के घर पहुंचे व पार्टी सिद्धांतो की दुहाई देते हुए उन्हे मनाने की कोशिश की। जिसमें कई दावेदार मान गये व अपनी भड़ास निकालते हुऐ नामांकन वापस ले लिऐ।किन्तु कुछ दावेदार टस से मस नही हुऐ। जिन्होने आखरी दम तक अपने समर्थकों के साथ किला लड़ाया जिसके चलते जिलाध्यक्ष को खाली हाथ लोटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर नगर परिषद चुनाव: नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा ने वार्ड-8 में बदला प्रत्याशी

Wed Jun 22 , 2022
24 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये, दो वार्डों में कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं बदनावर, अग्निपथ। नगर परिषद के चुनाव को लेकर बुधवार को दिनभर निर्वाचन कार्यालय में चहल पहल रही। इस दिन नाम वापसी के अंतिम दिन 62 में से 24 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। अब नगर […]

Breaking News