शहर के कई इलाकों में दूसरे दिन भी नहीं आया नलों में पानी,नागरिक हुए परेशान

उज्जैन, अग्निपथ। गुरूवार को नलों में पानी नहीं आने से परेशान हुए नागरिकों को शुक्रवार की सुबह भी जलसंकट का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि पीएचई ने जलसंकट का की वजह स्पष्ट करते हुए यह आश्वासन दिया था कि शुक्रवार को जलप्रदाय यथावत किया जा सकेगा।मगर शुक्रवार की सुबह भी स्थिति जस की तस रही और नलों में पानी नहीं आया।नतीजतन नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहरवासी पानी के लिए भटकते रहे।हेंडपम्पो पर बर्तनों का जमावड़ा हो गयाआगे क्या स्थिति रहेगी इस बाबत लोगों में चिंता बनी हुई है।इसे ही कहते है आसमानी पानी मेहरबान हुआ तो सरकारी पानी रूठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60वें जन्मदिन पर 60,000 करोड़ रुपए दान करेंगे गौतम अडाणी

Fri Jun 24 , 2022
नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने अपने 60वें जन्मदिन पर 60,000 करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया है। यह भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक फाउंडेशन के लिए किए सबसे बड़े दान में से एक है। फंड का इस्तेमाल हेल्थ केयर, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के […]