नाबालिग ने सुसाइड के लिए जहर मांगा, बदमाश ने गोली देकर कहा दूध से ले लेना

रुपए के लिए जहर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन,अग्निपथ। प्रेमिका से शादी नहीं करने पर नाबालिग ने आत्महत्या की इच्छा जताई तो बदमाश ने मोटी रकम लेकर सल्फॉस की गोली देकर दूध से लेने की सलाह दे दी। 22 दिन पहले व्यवसायी के पुत्र के सुसाइड केस में चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को पकडक़र जेल भेज दिया।

तिरुपति एवन्यू निवासी व्यवसायी पारस जैन का पुत्र महावीर (17) एक किशोरी से शादी करना चाहता था। नाबालिग होने के कारण परिजनों ने बात नहीं मानी तो उसने दुर्गा कॉलोनी निवासी बदमाश अनूप पिता निर्मल साहू (35)से जहर मांगा। उसके कहने पर महावीर ने भतीजे कुलदीप को 2 जून की शाम चिमनगंज मंडी गेट पर भेजा। अनूप ने 2200 रुपए लेकर कुलदीप को पुडिय़ा में सल्फॉस की गोली दे दी। कहा गोली लेने के बाद दूध पीकर बटर टिकिया खा लेना आराम मिलेगा।

धारा 305 में केस दर्ज

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि महावीर के आत्महत्या केस में सल्फॉस को लेकर कुलदीप के बयान लिए। उससे जानकारी मिलने के बाद धारा 305 का केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण में उम्रकैद तक का प्रावधान है। आरोपी अवैध धंधे करने का आरोप में पूर्व में भी पकड़ा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरपंच प्रत्याशी के शिकायत पर कायथा पंचायत सचिव को हटाया

Fri Jun 24 , 2022
निर्वाचन कार्य में पक्षपात का था गंभीर आरोप कायथा, अग्निपथ। ग्राम पंचायत पिपलिया कायथा के सचिव सतीश जोशी को जिला कलेक्टर शशांक मिश्रा ने कार्य में लापरवाही और पंचायत निर्वाचन कार्य में पक्षपात की गंभीर शिकायतों के चलते ग्राम पंचायत के सचिव पद से फिलहाल हटा दिया है। इस संबंध […]