जैन स्थानक भवन में चोरों ने दान पेटी तोडक़र किया हाथ साफ

चौक बाजार के पुलिस पॉइंट के पास की घटना

महिदपुर, अग्निपथ। नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने मुख्य बाजार के समीप स्थित जैन स्थानकवासी उपासना भवन को निशाना बनाकर वहां की दान पेटी के ताले तोडक़र उसमें से 5 हजार रूपए के लगभग दान राशि पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने धार्मिक स्थल के पिछले भाग में लगे वेंटीलेशन को उचका कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार सुबह जैन समाजजन सुभाष पथ स्थित श्री जैन स्थानक भवन दर्शन हेतु पहुंचे तो उपासना भवन में दान पेटी व अलमारी के ताले टूटे देख कर तत्काल इसकी सूचना समाज अध्यक्ष व पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। घटना की रिपोर्ट समाज जनों ने पुलिस थाने में की जिसमें बताया गया कि दान पेटी में रखी दान राशि लगभग 5 हजार रूपए बदमाश ले उड़े। समाज जनो ने जैन उपासना भवन में हुई चोरी की घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए चोरों को तत्काल पकडऩे की मांग की है। चौक बाजार के मुख्य पुलिस पॉइंट से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से समाज जनों में रोष है।

ज्ञात रहे कि महिदपुर नगर में विगत दो-तीन माह में जितनी भी चोरी की घटनाएं हुई है उनमें से अधिकांश चोरी पुलिस पाइंट के एकदम नजदीक ही हुई है। वही 1 माह पूर्व स्थानक भवन के पास टेलरिंग की दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। नगर में बढ़ रही निरंतर चोरियों के बाद भी इनका खुलासा करने में पुलिस नाकामयाब रही है, जो महिदपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भय मुक्त मतदान की अपील, मतदान कर्मी भय में

Fri Jun 24 , 2022
झाबुआ. पूत के पाव पालने में नजर आते है या यू कहे की थोथा चना बाजे घना कहावत पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता शुरू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशासनिक तंत्र ने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां शुरू कर दी थी। शुरू से ही अंदाजा लगाया जा रहा […]

Breaking News