ध्रुव नायक स्ट्रांग मैन, किरण हारोड़ को स्ट्रांग वुमेन का खिताब

power lifting

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में उज्जैन जिला पॉवर एसोसिएशन द्वारा 23वीं सब-जूनियर, जूनियर, 24वी सीनियर, 16वी मास्टर्स महिला/पुरुष जिला स्तरीय शक्ति उत्तौलन स्पर्धा का भव्य आयोजन स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में बडऩगर, नागदा, खाचरौद, तराना, महिदपुर, घटिया एवं उज्जैन के 157 महिला एवं पुरुष शक्ति उत्तोलको ने सहभागीता की।

चैंपियनशिप का मुकाबला प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि तक चला। जो अनवरत 13 घंटे तक 3 प्रथक -प्रथक मंच पर संपन्न हुआ। पूर्व मिस्टर इंडिया राजू यादव हैदराबाद, इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतीन तिवारी, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के चेयरमैन प्रेम सिंह यादव, राष्ट्रीय निर्णायक बॉडी बिल्डिंग शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुरके, प्रादेशिक अध्यक्ष पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा शक्ति के स्त्रोत बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अतिथि स्वागत जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सचिव कमल नंदवाना द्वारा किया गया। महिलाओं की चैंपियनशिप में किरण हारोड़ ने 225 किलो वजन लिफ्ट कर स्ट्रांग वूमेन का खिताब अर्जित किया। ध्रुव नायक ने स्क्वाट, बैच प्रेस, डेड लिफ्ट स्पर्धा में कुल 545 किलो वजन लिफ्ट कर स्टोनमैन के खिताब पर कब्जा जमाया। बडऩगर के अनुभव शुक्ला ने 535 किलो वजन लिफ्ट कर बेस्ट लिफ्टर सब जूनियर का खिताब हासिल किया। निलेश शिंदे 438 किलो वजन लिफ्ट कर बेस्ट लिफ्टर जूनियर के हकदार रहे। चैंपियनशिप में मयंक जोशी ने 645 किलो वजन लिफ्ट कर डेड लिफ्ट में उज्जैन जिले का नया रिकॉर्ड बनाया एवं बेस्ट लिफ्टर सीनियर के खिताब पर अधिकार जमाया।

चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप मे बलराम यादव, शोएब कुरैशी, राजेश भारतीय, आनंद सोलंकी, अनिल चावंड, अभिषेक सिंह राठौर, नरेंद्र मालवीय, अजय जाधव, अरविंद शुक्ला (बडऩगर), मो.परवेज खान, उमेश पवार, कनिष्का शर्मा आदि मौजूद रहे। लोडर की मुख्य भूमिका में रवि मालवीय, कमल सिंह देवड़ा रहे।

चैंपियनशिप के मुख्य सूत्रधार कमल नंदवाना थे। आभार प्रदर्शन जय सिंह यादव ने किया। स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि इंजी.राजेश चौहान, पूर्व पावर लिफ्टर इस्पेक्टर विक्रम इवने, संजय गुप्ता, अ.भा. प्रजापति कुं.म. जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र प्रजापति, महासचिव, प्रकाश प्रजापति, प्रेस क्लब सचिव विक्रम सिंह जाट, वरिष्ठ पत्रकार अभय तिरवार, इले. मिडीया अशरफ खान पठान, जगदीश परमार, अजय भावसार, मो. इमरान खान, उदय सिंह चंदेल, अभिमन्यु चंदेल, सरदार जगजीत सिंह चावड़ा (नागदा), मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर की युवती से शिप्रा रेसीडेंसी में दुष्कर्म, व्यापारी हिरासत में

Sun Jun 26 , 2022
सूरत के व्यवसायी से मिलाने के बहाना बुलाया था पीडि़ता को उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर की युवती से एक व्यापारी ने शिप्रा रेसिडेंसी में दुष्कर्म किया है। आरोपी उसे सूरत के व्यवसायी से मिलाने के बहाने लाया था। नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत मेें ले लिया। इंदौर स्थित […]