सब जूनियर ट्रायथलान प्रतियोगिता में शिव तिवारी ने जीता सिल्वर मेडल

shiv tiwari swimmer ujjain 26 06 22

उज्जैन जिले ने 2 दिन की प्रतियोगिता में जीते 9 मेडल

उज्जैन, अग्निपथ। भोपाल के राजीव गांधी स्विमिंग पूल में 25 से 30 जून तक आयोजित की जा रही है। 26वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय ट्रायथलान चैंपियनशिप में उज्जैन के तैराक शिव तिवारी ने सब जूनियर आयु वर्ग 14 ग्रुप 4 में 200 मीटर स्विमिंग 2 किलोमीटर रनिंग में सिल्वर मेडल जीता। ग्रुप 3 में आर्यन राजपूत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश ट्रायथलान एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी अवस्थी, तैराकी संघ उज्जैन संभाग के अध्यक्ष राकेश तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय वाटर पोलो कोच एवं इवेंट चीफ रेफरी चित्रेश शर्मा, एनआईएएस कोच और इवेंट स्टार्टर हरीश शुक्ला एवं पैरा ओलंपिक नेशनल मेडलिस्ट अजय राजपूत, विनोद चौरसिया निर्णायक उपस्थित रहे। 2 दिन की प्रतियोगिता में शिव तिवारी को 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल, शुभम पाठक को एक ब्राउंस मेडल, कनिष्का तिवारी को एक सिल्वर मेडल, अमृता सिंह राजन जादौन को एक ब्राउंस मेडल प्राप्त हो चुके हैं। उज्जैन जिले को 2 दिन की प्रतियोगिता में 9 मेडल प्राप्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ध्रुव नायक स्ट्रांग मैन, किरण हारोड़ को स्ट्रांग वुमेन का खिताब

Sun Jun 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में उज्जैन जिला पॉवर एसोसिएशन द्वारा 23वीं सब-जूनियर, जूनियर, 24वी सीनियर, 16वी मास्टर्स महिला/पुरुष जिला स्तरीय शक्ति उत्तौलन स्पर्धा का भव्य आयोजन स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में बडऩगर, नागदा, खाचरौद, तराना, महिदपुर, […]
power lifting