क्षिप्रा नदी में डूबने से प्रापर्टी ब्रोकर्स की मौत

डूबा

रात 1 बजे हादसा, दोस्त को डूबने से बचाया

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल शिखर दर्शन करने के बाद सोमवार रात 2 दोस्त क्षिप्रा नदी पहुंचे। जहां नहाने के दौरान एक की डूबने से मौत हो गई। दूसरे को लोगों ने बचा लिया। मृतक प्रापर्टी ब्रोकर्स का काम करता था।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रात डेढ़ बजे क्षिप्रा नदी में युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया था। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक नितिन पिता माधव चौकले (32) बसंत विहार का रहने वाला था। रात को दोस्त शशांक पंवार के साथ महाकाल शिखर दर्शन करने पहुंचा था। नितिन ने मंगलवार लगने और अमावस्या होने पर नहान शशांक से कहा कि क्षिप्रा स्नान कर आते है। दोनों एक बजे रामघाट पहुंचे। नितिन का तैरना आता था, वह नदी में उतरने के बाद बीच में चला गया और सांस फूलने पर डूबने लगा।

शशांक ने देखा तो बचाने के लिये आगे पहुंचा लेकिन गहराई में जाने से घबरा गया, उसे घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाकर बाहर निकाल लिया। उसने दोस्त के डूबने की बात कहीं तो लोगों ने नितिन की तलाश की और कुछ देर में उसे भी बाहर निकाल लिया। रिश्तेदारों ने बताया कि नितिन अविवाहित था। पिता एमपीईबी से सेवानिवृत है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई व्यवस्था: 1500 रु. का विशेष दर्शन टिकट ऑनलाइन करने की तैयारी

Tue Jun 28 , 2022
मसौदा बनाकर कलेक्टर को भेजेंगे उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब 1500 रु. के विशेष दर्शन टिकट को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। सभामंडप में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब ऐसा किया जा रहा है। वहीं सभामंडप में बेरिकेड्स लगाकर दो कतारें बना […]