करंट की चपेट में आया पाइप चढ़ा रहा युवक

current death

उज्जैन, अग्निपथ। करंट लगने से मंगलवार को 2 लोगों की जान चली गई। एक हादसे में युवक दूसरी मंजिल पर लोहे के पाइप चढ़ा रहा था, बिजली के तार से पाइप टकराने से उसे करंट लगा। दूसरे हादसे में छत ठीक कर रहे वृद्ध ऊपर से गुजर रहे तारों से टकराकर जान गवां बैठा।

जीवाजीगंज क्षेत्र की तिलकेश्वर कालोनी में वेल्डिंग का काम करने वाला सुरेश पिता भैरुलाल (35) मकान की ऊपरी मंजिल पर लोहे के पाइप चढ़ा रहा था, पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गया और करंट लगने से सुरेश गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पता चला कि सुरेश दुर्गा कालोनी का रहने वाला है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होने बताया कि दोपहर 12 बजे तक घर पर काम कर रहा था। उसके बाद तिलकेश्वर कालोनी काम करने चला गया। मकान राजेश मालवीय का है। सुरेश तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

खड़े होते ही वृद्ध को लगा करंट

फतियाबाद में रहने वाला वृद्ध छोगालाल पिता जयराम (55) बारिश का मौसम होने पर मकान की छत ठीक करने के लिये चढ़ा था, ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, बैठकर छत के पतरों को ठीक करने के बाद जैसे ही वृद्ध खड़ा हुआ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से टकरा गया। उसे करंट का जोरदार झटका लगा और छत पर गिर पड़ा।

आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर आये। वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिंतामण थाना पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेक्युरिटी गार्ड के घर चोरों का धावा, हजारों का माल ले गए

Tue Jun 28 , 2022
मंगल रेसीडेंसी में भी सूने मकान को बनाया निशाना उज्जैन,अग्निपथ। लालपुर क्षेत्र की दो कॉलोनियों में बीती रात चोरों ने धावा बोला। चोर एक सेक्यूरिटी गार्ड के घर से हजारों का माल व नकदी ले उड़े। वहीं मंगल रेसीडेंसी में सूने मकान में वारदात की है। मंगलवार सुबह घटना का […]

Breaking News