दानी गेट पर क्राइम ब्रांच की दबिश, जुआ खेलते 10 हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। क्राइम ब्रांच की टीम ने देर शाम दानीगेट क्षेत्र के एक मकान पर दबिश देकर जुआ घर का पर्दाफाश किया है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि दानी गेट क्षेत्र में जैन मंदिर के सामने जुआ घर संचालित होने की जानकारी मिलने पर देर शाम क्राइम ब्रांच टीम के साथ दबिश दी गई। मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि जुआघर मोंटू ठाकुर द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके से 35 हजार रुपए नगद और ताश पत्ती के साथ जुआ उपकरण बरामद किए गए हैं।

जुआरियों को मौके से पैदल महाकाल थाने तक ले जाया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। जुआ खेलने वालों से पूछताछ में क्षेत्र के एक स्थान पर सट्टा घर संचालित होने की जानकारी भी मिली है जिसकी धरपकड़ के लिए एक टीम रवाना की गई है। विदित हो कि आईपीएस मीणा की टीम द्वारा पिछले कुछ महीनों से लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आईपीएस मीणा की टीम आईपीएल क्रिकेट सीजन के दौरान भी बड़ी कार्रवाई करने में सफल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोडिंग पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed Jun 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल मार्ग पर बुधवार सुबह 5 बजे लोडिंग पिकअप ने ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप पलटी खा गई थी। वहीं बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रुईगढ़ा के मोड़ पर सुबह […]
हादसे