माकड़ोन में ट्रेक्टर-बाइक की भिड़ंत, दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

हादसे

पत्नी गंभीर रूप से घायल, ट्रेक्टर चालक वाहन सहित भाग निकला

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक पर सवार पति-पत्नी और मासूम अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार शाम बीच रास्ते में ट्रेक्टर से भिड़ंत हो गई। तीनों को गंभीर हालत में तराना अस्पताल लाया गया। पिता और मासूम पुत्र की मौत हो चुकी थी। पत्नी को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

माकडोन के ग्राम डाबडा राजपूत आमरोड पर ट्रेक्टर और बाइक की भिड़ंत में रुपाखेड़ी में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता बन्नैसिंह (28) उसकी पत्नी राधाकुवंर (25) और 6 माह का पुत्र चंद्रपाल गंभीर घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तीनों को तराना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां धर्मेन्द्र और चंद्रपाल की मौत होना सामने आया।

राधाकुंवर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तराना पहुंच गये थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पिता-पुत्र का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा था कि राधाकुंवर अपने मायके आई हुई थी, जिसे लेने के लिये धर्मेन्द्र नायखेड़ा आया था। जहां से तीनो बाइक पर रुपाखेडी जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से भाग निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उदयपुर की घटना पर बजरंग दल ने जताया विरोध, पुतले फूंके

Thu Jun 30 , 2022
अपराधियों को बीच चौराहे पर गोली मारने की मांग उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार दोपहर बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और उदयपुर में जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल की ओर से आरोपियों […]