पौधारोपण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के समर्थन में आए टेंट व्यापारी

tent association single use plastic

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को उचित ठहराया है। संगठन ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें निर्णय लिया वे केंद्र सरकार के इस निर्णय के पक्ष में काम काम करेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे कि प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग से परहेज करे। ये हमारे पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायी है।

उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम को एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ केंद्र सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर खुशी जाहिर की गई। उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल एवं सचिव समीर उल हक ने बताया कि ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन के आह्वान पर संपूर्ण भारत वर्ष में ऑल इंडिया के टेंट हाउस व्यापारियों के द्वारा पौधारोपण का आहवान किया जाता है। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 जुलाई को उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन उज्जैन द्वारा पौधारोपण का आयोजन समीर गार्डन इंदौर रोड पर किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारगण अरविंदर सिंह नील और हरिओम राय उपस्थित थे। इस अवसर पर वहां मौजूद शहर के टेंट व्यापारी साथियों ने अतिथियों के साथ पौधारोपण भी किया।

घर पर पौधारोपण का संकल्प

इस मौके पर जामुन, अमरुद, अनार, आम के फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने भी अपने निवास पर पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभी टेंट व्यापारी साथियों ने तय किया कि वे केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के निर्णय का स्वागत करते हैं और वे इस निर्णय में सहयोग करते हुए सभी लोगों का आहवान करेंगे वे सिंगल यूज प्लास्टिक से बने डिस्पोजल का उपयोग अपने यहां के मांगलिक या अन्य कार्यक्रमों में नहीं करें। क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है।

टेंट व्यापारियों की मदद के लिए जल्दी बनाएगी योजना

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक कप्तान बोबल, संगठन सचिव फैज़ जाफरी, संगठन विस्तार मंत्री योगेश राठौर, कार्यक्रम संयोजक महेश जायसवाल, वसीम खान, संजय दलाल, संजय अंकल, सद्दाम खान, इरफान मंसूरी आदि टेंट व्यवसायी मौजूद थे। हाल ही में उज्जैन के एक टेंट व्यापारी की दुकान में आग लगने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बैठक में तय किया गया कि संगठन से जुड़े सभी सदस्य उन व्यवसायी की आर्थिक मदद करेंगे। साथ ही आगामी बैठक में योजना बनाऐंगे कि टेंट दुकान-गोदाम व व्यापारी-कर्मचारियों के इंष्योरेंष, मेडिक्लेम, आदि के बारे में भी पुख्ता योजना बनाई जाए ताकि किसी भी सदस्य को अब नुकसान की स्थिति में मदद का मोहतान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीए डे पर तीन वरिष्ठों का सम्मान

Sat Jul 2 , 2022
स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ हुआ चार दिवसीय सीए उत्सव का समापन उज्जैन, अग्निपथ। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के स्थापना दिवस के 74वें वर्ष मे प्रवेश करने पर उज्जैन सीए ब्रांच द्वारा 4 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चैस, केरम, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता […]
ca samman