ब्रह्मकुमारी एवं एमपीओ ने विश्व डॉक्टर्स-डे मनाया गया

ujjain doctors day samman

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व में डॉक्टर के महत्व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य प्रतिवर्ष विश्व डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है। मनुष्य के जीवन में एक डॉक्टर की भूमिका को बताने की आवश्यकता नहीं है। हमारी संस्कृति में डॉक्टर को भगवान को दर्ज दिया जाता है और भगवान के महत्व को दर्शाने के लिए हर साल एक जुलाई को विश्व डॉक्टर्स डे के रूप मे मनाया जाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय शर्मा ने बताया गया कि विश्व डॉक्टर्स डे समाज में डॉक्टरो की भूमिका को चिन्हित करने के लिये मनाया जाता है। डॉक्टर यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं कि मरीज स्वस्थ्य रहे। विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर गत दिवस जिले की समस्त स्वास्य संस्थाओं में कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान किया गया गया। इसी क्रम में मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन में भी ब्रह्मकुमारी एवं एम.पी.एम.ओ. संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय के सेवा निवृत्त चिकित्सकों में डॉ.सी.एम.पुराणिक, डॉ.अरूणा व्यास, डॉ.जी.डी. नागर, डॉ.मधु नागर, डॉ.एम.एल.मालवीय, डॉ.बी.बी.पुरोहित, डॉ.अनिल दुबे एवं वर्तमान में कार्यरत सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में डॉ.संजय शर्मा सी.एम.एच.ओ., डॉ.पी.एन.वर्मा सिविल सर्जन, डॉ.मुंशी खान, डॉ.भोजराज शर्मा, डॉ.अनिल भार्गव, डॉ.यु.पी.एस.मालवीय, डॉ.संगीता पलसानिया, डॉ.नरेन्द्र गोमे, डॉ.अनिता जोशी, डॉ.निधि जैन, डॉ.दिलीप वास्के, डॉ.रेणु दुबे सहित जिला चिकित्सालय उज्जैन के समस्त चिकित्सक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे डॉ.नरेन्द्र गोमे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तस्करी और छेड़छाड़ करने वालों को सजा

Sat Jul 2 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। जिले की दो कोर्ट ने तस्करी और छेड़छाड़ के प्रकरण में फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों मामलों में दोषी पाए गए बदमाशों को सजा के साथ अर्थदंड दिया है। घटनानुसार खाचरौद निवासी महिला 24 अक्टॅूबर 2018 की शाम 4 बजे खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र […]