छात्रा को दोस्त ने लगाई लाखों की चपत

उज्जैन, अग्निपथ। कोचिंग में साथ पडऩे वाले छात्र ने ने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर साथी छात्रा को 4.36 लाख रुपए की चपत लगा दी। मामले में शिकायत दर्ज होने पर खाराकुआं पुलिस ने छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

खाराकुआं क्षेत्र निवासी ज्वेलर्स कौशल कोठारी की पुत्री सोनम (19) कोचिंग सेंटर में पड़ती है। साथ में पडऩे वाला फ्रीगंज निवासी कनिष्क अग्रवाल उसका दोस्त था। इसी का फायदा उठाकर कनिष्क ने करीब छह माह पहले सोनम को पिता के बीमार होने की झूठी कहानी सुनाई।

उसने ईलाज करवाने नाम पर मदद मांगी। इसी बहाने वह सोनम से लगातार रुपए लेता रहा। कुछ समय पूर्व तक 4.36 लाख रुपए देने पर सोनम के परिजनों को पता चल गया। उनके कहने पर सोनम ने कनिष्क से रुपए वापस मांगे तो वह टालता रहा। काफी प्रयास के बाद भी रुपए नहीं देने पर सोनम ने खाराकुआं थाने में शिकायत कर दी।

पुलिस के चेतावनी देने पर कनिष्क ने रुपए नहीं लौटाए। टीआई रविंद्र कटारे ने बताया कि शनिवार को मामले में कनिष्क के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे तलाशा,लेकिन वह हाथ गिरफ्त में नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा की शिकायत-कांग्रेस ने खर्च किए 30 लाख

Sat Jul 2 , 2022
व्यय लेखा प्रबंधन ने शुरू की जांच, कांग्रेस ने कहा- तंत्र का दुरूपयोग कर रही सरकार उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी महेश परमार के पक्ष में किए जा रहे प्रचार पर हुए खर्च से जुड़ी एक शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को की गई है। भाजपा की ओर […]