कुएं के चक्कर में पड़ोसियों में चले हथियार

उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर तहसील में थाना झारड़ा के अंतर्गत ग्राम मालिया में शनिवार शाम कुएं से पानी भरने की बात को लेकर दो पड़ोसी परिवार के बीच जमकर हथियार चले। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे संजय पिता शंकरलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम माल्या ने बताया कि उनके घर के पास में एक छोटा कुआं है। इस कुएं से सभी पानी भरते हैं, शनिवार शाम को भी पानी भरने की बात पर पड़ोसी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद पड़ोसी कैलाश पिता नानूराम, पंकज, गोविंद, गंगाराम और नानूराम ने तलवार से हमला कर दिया। मारपीट में संजय के सर में चोट आई है। इस मामले में झारड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल संजय के अनुसार पहले भी पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद हो चुका था।

पैंतीसा गांव में पांच लोगों ने किया महिला पर हमला

उज्जैन, अग्निपथ। जिले में माकड़ोन तहसील में ग्राम पैंतीसा रहने वाली कैलाशी बाई पति आशाराम पर घर के पड़ोस में ही रहने वाले दिनेश पिता नारायण और उसके भाई पप्पू एवं अन्य चार लोग भगवान सिंह, राहुल, प्रभुराव और दूलेसिंह ने डंडों से मारपीट की की है। शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे आरोपी दिनेश, कैलाशी बाई के घर के सामने से डंपर निकाल रहा था। कैलाशी बाई के परिवार ने इस पर आपत्ति ली। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई देखते ही देखते दिनेश और उसके साथियों ने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कैलाशी बाई, उनके पति आसाराम और एक अन्य घायल हुए हैं। घायल कैलाशी बाई का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव प्रचार के बहाने पुलिस सटोरिए के घर में घुसी, दो करोड़ के जेवर 21 लाख रुपए जब्त

Sun Jul 3 , 2022
जमीन में छिपाकर रखे थे सोने के बिस्कुट 10 साल से सट्टा कर रहा सरगना फरार पांच आरोपी धराए उज्जैन,अग्निपथ। क्राइम ब्रांच को देर रात बड़ी सफलता मिली है। टीम ने निगम चुनाव के बहाने में गीता कॉलोनी में बड़े स्तर पर चल रहे सट्टा केंद्र में घुसकर छापा मारा। […]