राजनीति की दिशा बदलने के लिए एक प्रयास

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश की राजनीति में मुख्य तौर पर दो ही दल सक्रिय रहे है, एक कांग्रेस, दूसरी भाजपा। बसपा, समाजवादी पार्टी और कई सारे क्षेत्रीय दलों ने यहां पैठ बनाने की कोशिश की लेकिन क्षेत्र विशेष तक ही सीमित रहे। अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्म लेने वाली आम आदमी पार्टी ने भी मध्यप्रदेश की राजनीति में इंट्री की है। उज्जैन में इस दल का यह दूसरा चुनाव होगा, नगर निगम में तो पहली बार ही आम आदमी पार्टी की इंट्री हुई है, ऐसे में अब आम लोगों की निगाह भी इस दल और दल के प्रत्याशियों पर टिकी है। देश के दो राज्यों में चमत्कारिक परिणाम देने वाला यह दल नगर निगम चुनाव में उज्जैन में क्या परिणाम देगा, इस पर भविष्य की स्थानीय राजनीति भी टिकी है।

आम आदमी पार्टी से निकाय चुनाव के लिए पहली बार महापौर पद के उम्मीदवार के रूप में संतोष वर्मा चुनाव लड़ रहे है। इस दल ने शहर के अलग-अलग 13 वार्डो में पार्षद पद के उम्मीदवार उतारे है। आम आदमी पार्टी से महापौर पद का चुनाव लड़ रहे संतोष वर्मा के समर्थक महायोगी भारत सिंह चौहान बताते है कि इस दल में राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता है।

महायोगी भारत सिंह दरबार ने कहा कि आज की राजनीति में स्वच्छ छबि के लोग आगे आए और मानव कल्याण के लिए काम करे, यह समय की जरूरत है। सत्ता का मार्ग लोकहित का मार्ग है लेकिन पथभ्रष्ट लोगों की राजनीति में बाहुल्यता हो जाने की वजह से राजनीति में धर्मवाद, जातिवाद, धनबल-बाहुबल बढ़ गया है। राजनीति में शुचिता की कमी हो गई है। यहीं वजह है कि आज राजनीति से आम लोगों का मोहभंग हो रहा है। महायोगी भारतसिंह दरबार ने कहा कि राजनीति से आम लोगों का मोहभंग होता चला जाएगा तो लोकहित के इस मार्ग के उद्देश्य ही बदल जाएंगे। यह स्थिति आने भी लगी है। लोकल्याण के राजनीति के पथ को लोग अब स्वार्थ पूर्ति का पथ मानने लगे है।

आज के दौर की जनता राजनीति से ही पीडि़त

yuvraj singh aap

आम आदमी पार्टी के उज्जैन में चुनाव प्रभारी युवराज सिंह ने कहा कि आज के दौर में जनता राजनीति से ही पीडि़त होने लगी है, ऐसे में स्वच्छ छबि के ऐसे लोगों को आने आना होगा, जो राजनीति में व्याप्त गंदगी को समाप्त कर आम जनता के लिए समाधान निकाल सके, जिनका ध्येय केवल सेवा रहे और जिनके कार्यो से आम आदमी को राहत मिल सके। महायोगी भारत सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने इसी लक्ष्य को तय कर राजनीति की शुरुआत की थी। दिल्ली और पंजाब में इस दल ने अपनी सरकार बनाई और देश के अन्य कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। अब उज्जैन के नागरिकों को तय करना होगा कि उन्हें अब परंपरा बन चुकी राजनीति से जुडऩा है या अपने यहां भी पंजाब और दिल्ली की तरह बदलाव लाना है।

Next Post

7 साल बाद 7 बजे से उज्जैन चुनेगा नगर सरकार, वोटिंग 6 जुलाई को

Tue Jul 5 , 2022
उज्जैन में 568 केंद्र, इनमें से 121 मततदान केंद्र संवेदनशील उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार रात तक सभी मतदान दल केंद्रो पर पहुंच गए है। 7 साल के अंतराल के बाद बुधवार की सुबह 7 बजे से उज्जैन शहर के 54 वार्डो में निवास […]
ujjain matdan dal

Breaking News