साजिश या हादसा: गेट तोड़कर जेल अधीक्षक के बंगले में घुसा ट्रैक्टर

आरोप-हत्या करवाना चाहते हैं मातहत; आरोपी बोले – स्टेयरिंग फेल हुआ

उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी घटना टल गई। यहां एक ट्रैक्टर जेल अधीक्षक उषाराज के बंगले का गेट तोडक़र अंदर घुस गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ,लेकिन उषाराज ने इसे साजिश करार दिया है। वहीं आरोपी स्टेयरिंग फैलने की वजह से हादसा होने का दावा कर रहे हैं।

भैरवगढ़ जेल के सामने अधीक्षक उषाराज का बंगला है। दोपहर में वह जेल से काम निपटाकर बंगले में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर मेन गेट तोड़ते हुए बंगले में घुस गया। उषाराज के शोर मचाने पर जेलकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथी को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया।

मामले में उषाराज ने बताया कि घटना में उनके पैर में चोंट आई है। आरोप लगाया कि जेल में
भ्रष्टाचार खत्म करने पर मातहत उनके दुश्मन
बने हुए है। दो भ्रष्ट अधिकारी व महिला सहित
दो सिपाहियों ने उनकी हत्या की साजिश
रचकर सुपारी दी है। उन्होंने घटना की थाने में
शिकायत कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे
दी।

ऑटो सामने आने पर हादसा

घटना में पकड़ाए ट्रैटर चालक मुकेश पाल निवासी शिवपुरी और उसके साथी नरेंद्र रावत निवासी ग्वालियर ने थाने में बताया कि ट्रैक्टर काल भैरव पर नदी के पास खाल खोदने के काम में अटैच है। वह दोनोंलट्रैक्टर लेकर वहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर ऑटो सामने आ गई और ट्रैक्टर का
स्टेयरिंग फेल हो गया,जिससे घटना हुई है।हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में अब तक जेल की ओर से कोई शिकायत
नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम भतीजी के साथ चाचा ने की हैवानियत

Thu Jul 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। दादी के घर आई मासूम भतीजी के साथ चाचा ने गुरुवार दोपहर हैवानियत को अंजाम दे दिया। मासूम घर पहुंची तो हालत देख मां दंग रह गई। चाचा का नाम बताते ही परिजन थाने लेकर पहुंचे। घटना के बाद चाचा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर […]