10 वीं के छात्र ने 12 वीं के छात्र के सीने में चाकू घोंपा, घायल के परिजनों ने स्कूल में की तोडफ़ोड़

Ujjain school me chale chaku 08 07 22

इस स्कूल में चले चाकू और अस्पताल में भर्ती घायल छात्र।

वर्चस्व को लेकर चल रहा था दोनों में विवाद,नाबालिग आरोपी फरार

उज्जैन,अग्निपथ। सांवेर रोड स्थित निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह 10 वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना से स्कूल में हडक़ंप मच गया और घायल के परिजनों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ कर दी। वारदात के बाद नाबालिग आरोपी फरार हो गया।

सांवेर रोड स्थित सुभाषनगर में गौरव शर्मा द डिवाइन हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित करते है। स्कूल में 12 वीं के छात्र अर्जून नगर निवासी चाहत पिता मिश्रीलाल लोदवाल (17) और प्रकाश नगर हाल मुकाम पंवासा निवासी 10 वीं के छात्र में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। गुटबाजी के चलते आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। इसी के चलते शुक्रवार सुबह 10 वीं का छात्र ने स्कूल में ही चाहत के सीने में चाकू घोंपकर ाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इंदौर रैफर कर दिया।

घटना की सूचना नहीं देने और आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए चाहत के परिजनों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ कर दी। पता चलते ही नीलगंगा थाने के एसआई महेंद्र मकाश्रे मौके पर पहुंचे और स्कूल स्टॉफ से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। मकाश्रे ने बताया कि मामले में आरोपी छात्र पर धारा 307 का केस दर्ज किया है।

गाली बकने पर हुआ विवाद

पुलिस को पता चला कि सुबह चाहत को साथी ने बताया था कि आरोपी उसे गाली दे रहा था। इस पर चाहत ने उसे धमकाया। इसी का बदला लेने के लिए वह ब्रेक टाईम में चाहत को पानी पीते देख उसके पास गया और चाकू मार दिया।

यूडीए प्यून का बेटा आरोपी

घायल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि चाहत का 9 जुलाई को जन्मदिन है। वह इसे सेलीब्रेट की तैयारी कर रहा था। इधर मालूम पड़ा कि आरोपी के पिता उज्जैन विकास प्राधिकरण में प्यून है और पुलिस उनसे आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पहले भी स्कूल में चले चाकू

उल्लेखनीय है पूर्व में महाकाल क्षेत्र के स्कूल में भी दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। झगडृे के चलते एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया था। शहर में दूसरी बार हुई इस घटना से विद्यार्थियों के परिजनों भय व्याप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं की पहली पसंद व आमजन की आवाज अबकी बार पवन राजकुमार

Fri Jul 8 , 2022
पोलायकलां, अग्निपथ। नगर परिषद चुनाव 2022 कई मायनों में चौका देने वाले परिणामों के साथ संपन्न होगा। हर कोई जहां अपने आप को पार्षद बनने से पहले अध्यक्ष समझने लगा है। वहीं भाजपा में तो नगर परिषद अध्यक्ष के कई दावेदार हैं जो पद पाने के लिए आपस में कुछ […]