शिक्षक ने मार्कशीट के लिए ली घूस,लोकायुक्त ने ट्रेप कर उतरवाई पेंट

रंगेहाथ पकडऩे के लिए सात घंटे घूमती रही टीम

उज्जैन/ उन्हेल, अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को नागदा के एक शिक्षक को साढ़े नौ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। घूस जेब में रखने पर टीम ने उसकी पेंट भी उतरवा ली। आरोप है उसने मार्कशीट देने के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे।

आरोपी शिक्षक
आरोपी शिक्षक

नागदा स्थित ग्राम बेड़ावन निवासी बग्दीराम नंदेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। प्रवेश व मार्कशीट की जिम्मेदारी भी उसके पास है। गांव की प्रेमलता के सातवीं पास होने पर उसके पिता कैलाश अलोलिया ने बग्दीराम से मार्कशीट मांगी थी। बदले में उसने 15 हजार रुपए मांगे तो अलोलिया ने 5 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय मेें शिकायत कर दी। बाद में बग्दीराम से साढ़े तेरह हजार रुपए में सौदा कर घूस की मांग रिकार्ड कर ली। इसी के चलते वह मंगलवार शाम बग्दीराम के घर रिश्वत देने पहुंचा। बग्दीराम द्वारा रुपए लेकर जेब में रखते ही डीएसपी सुनील तालान व निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और घूस की राशि जेब में रखने पर पेंट उतरवाकर जब्त कर ली। उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज कर दिया।

चार हजार ले चुका था आरोपी

लोकायुक्त निरीक्षक वर्मा ने बताया कि बग्दीराम द्वारा 15 हजार रुपए मांगने पर आवेदक अलोलिया ने शिकायत के बाद उससे 13500 रुपए में सौदा किया। चार हजार रुपए दे भी दिए। बावजूद बग्दीराम ने शेष राशि नहीं मिलने पर मार्कशीट नहीं दी। ट्रेप करने में आरक्षक नीरज, संजय, विशाल व श्याम शर्मा भी शािमल थे।

घूस देने के लिए भटकता रहा फरियादी

बग्दीराम ने अलोलिया को रुपए लेकर सुबह 11 बजे घर बुलाया। सूचना पर लोकायुक्त टीम गांव पहुंची, लेकिन बग्दीराम ने अलोलिया को शाम 4 बजे स्कूल बुला लिया। टीम वहां भी पहुंच गई। बाद में उसने अलोलिया को उन्हेल चलकर रुपए देने का कहा। टीम ने फिर तैयारी की। इसी दौरान बग्दीराम ने अलोलिया को शाम को घर बुलाकर घूस ली और धरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद अध्यक्ष बनने के लिए नेताजी दो पत्नियों के साथ मैदान में, 13 प्रत्याशियों को भी कब्जे में लिया

Tue Jul 12 , 2022
घट्टिया जनपद में अध्यक्ष पद के लिए नाटकीय घटनाक्रम, जनपद में गोवा-महाराष्ट्र जैसी राजनीति उज्जैन, अग्निपथ। जिले की घट्टिया जनपद में अध्यक्ष पद पर कब्जे के लिए बड़ा ही रोचक घटनाक्रम हुआ है। इस जनपद में कुल 23 वार्ड है, इनमें से भाजपा ने महज 7 ही वार्ड जीते है। […]
सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव