केशवनगर में तीन मकानों पर चोरों का धावा

कैमरे में कैद हुई वारदात, नकाब बांधे थे बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। थाने से चंद कदमों की दूरी पर केशव नगर में बुधवार-गुरुवार रात चोरों ने धावा बोला। तीन मकानों में वारदात की गई, 2 में प्रयास होना सामने आया है। बदमाश कैमरे में कैद हुए है। जिसके आधार पर अब पुलिस तलाश करने की बात कह रही है।

नीलगंगा थाने से सौ मीटर की दूरी पर बनी केशवनगर में रात 2 से 3 बजे के बीच चोरों की गैंग पहुंची थी। उन्होंने कावेरी शोध संस्था के वैभग निगम के घर धावा बोला। परिवार घर में ही सोया हुआ था। बदमाशों ने उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लग पाया, वह सिर्फ कपड़े और कुछ घरेलू सामान चुराकर ले गये।

दूसरी वारदात बदमाशों ने अंकुर पिता सुभाष शर्मा के घर पर की। मकान सूना था। सुभाष बैंगलूर में नौकरी करते हैं। घर पर मां रहती है, जो भोपाल गई हुई है। ताला तोडऩे के बाद चोरों ने उनके घर से एलईडी टीवी, होम थियेटर, चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।

तीसरी वारदात को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अजय व्यास के यहां अंजाम दिया गया। मेन गेट का ताला तोडऩे के बाद अंदर आये चोरों ने व्यास परिवार के मकान में किराये से रहने वाले सुनील चौबीसा की मंहगी बाइक चोरी की और लेकर निकल गये। बताया जा रहा है कि 2 मकानों में प्रयास किया था, लेकिन परिवार के जागने पर बदमाश भाग निकले।

रात में कुछ दूरी से मिली बाइक

नींद से जागे परिवार ने चोरों के आने की सूचना पुलिस को रात में ही दे दी। गश्त कर रही पुलिस 3.30 बजे केशवनगर पहुंची। इस दौरान शोध संस्था के वैभव निगम का परिवार भी जाग चुका था। आसपास के लोगों ने उनके कमरों का दरवाजा खोला। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु की तो व्यास परिवार के किरायेदार की चुराई बाइक घर से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में पड़ी मिल गई। इस दौरान यादव धर्मशाला के पास रहने वाले प्रहलाद चौहान ने बताया कि आवाज सुनकर नींद से जागे तो कुछ बदमाशों को रेलवे पटरी की ओर भागते देखा। बदमाशों की संख्या 7 से 8 थी।

अंकुर शर्मा के यहां मिले फुटेज

टीआई तरुण कुरील ने बताया कि बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देखे गये। इस दौरान अंकुर शर्मा के मकान पर लगे कैमरों होना सामने आये। परिवार से फोन पर चर्चा कर फुटेज देखे तो उसमें कुछ बदमाश चेहरे पर नकाब पहने दिखाई दिये। बदमाशों ने टी शर्ट बरमुंडा पहन रखा था। कुछ के चेहरे स्पष्ट दिखे हैं जिसके आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

गश्त नहीं करती है पुलिस

वारदातें सामने आने के बाद रहवासियों ने बताया कि पुलिस थाने के पास बनी कालोनी में गश्त करने नहीं आती है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का अंधेरा ढलने के बाद जमघट लग जाता है। कालोनी के बगीचे में देर रात तक अनैतिक गतिविधियां चलती रहती हैं। गुरुवारिया हाट परिसर में भी नशा करने वाले रातभर बैठे रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 साल के बालक से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले को 20 साल की सजा

Thu Jul 14 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। एक दरिंदे ने छह साल के बालक को अपना शिकार बनाया था। नागदा में करीब दो साह पहले बालक से अप्राकृतिक कृत्य के केस में गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने दोषी को 2्र साल की सजा दी है। नागदा निवासी कृषक 9 अप्रैल.2020 को […]