चोरों की गैंग ने एमआर-5 मार्ग पर बोला धावा

Tala toda

सूने मकान के तोड़े ताले, कैमरे में दिखे बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। केशव नगर में वारदात करने वाली गैंग गुरुवार-शुक्रवार रात एमआर-5 मार्ग पहुंच गई। यहां भी चोरों की करतूत कैमरे में कैद दिखाई दी है। चिमनगंज पुलिस ने 2 वारदात सामने आने पर केस दर्ज किया है।

एमआर-5 मार्ग पर बनी कलाजानकी गोल्ड कॉलोनी में निलेश पिता अशोक चौधरी ने नया मकान बनाया है। कुछ दिन पहले ही गृह प्रवेश करने के बाद सामान शिफ्ट करने का काम कर रहे थे। रात को वह आगररोड कॉलोनी में बने मकान पर परिवार के साथ चला गया था। सुबह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली थी। जिसमें रखे 17 हजार रुपये नकद गायब थे। मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने रणकेश्वर धाम मंदिर के सामने बनी गुलमर्ग बाग में कंप्यूटर सेंटर पर भी धावा बोला है। जहां से कुछ नगदी और सामान चुराकर ले गये है। चोरी की जानकारी लगने पर सेंटर संचालिका रीता नरवरिया निवासी विक्रमनगर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की है।

कैमरे में दिखे पांच बदमाश

बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पांच बदमाशों की गैंग दिखाई दी। जो चड्डी-टीशर्ट पहले थी। विदित हो कि बुधवार-गुरुवार ऐसी ही गैंग ने केशवनगर में 3 मकानों के ताले तोड़े थे और 2 में प्रयास किया था। गैंग लगातार हुलिया बदलकर वारदातों को अंजाम दे रही है, लेकिन फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। गैंग चार-पांच माह से हर थाना क्षेत्र में तीन से चार मकानों को निशाना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर ठगी: फौजी बन रेती व्यापारी को लगाई सवा लाख की चपत

Fri Jul 15 , 2022
जाली के भुगतान के बहाने चार बार डलवाए रुपए उज्जैन,अग्निपथ। एक रेती व्यापारी को साईबर ठग ने शुक्रवार दोपहर शिकार बना लिया। बदमाश ने सोल्जर बन जॉली का भुगतान करने के बहाने चार बार में सवा लाख रुपए डलवा लिए। ठगी का एहसास होते ही पीडि़त ने नागझिरी थाने में […]