फरार सटोरिए की एक और बिल्डिंग जमींदोज, मकान पर भी चले हथौड़े

चार दिन में पांच मकान और दुकान धराशायी किए

उज्जैन, अग्निपथ। बड़े स्तर पर सट्टा कर अवैध संपत्ति बनाने वाले फरार इनामी सटोरिए पर पुलिस और नगर निगम ने शुक्रवार को फिर दो बड़े आघात किए है। उसके तिरुपति एवन्यू स्थित मकान जर्जर कर दिया वहीं पटेल नगर की दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी पर पांच दिन में यह तीसरी बार कार्रवाई की गई है।

गीता कॉलोनी निवासी कुख्यात सटोरिया रवि पमनानी 2 जुलाई को घर से लाखों का सट्टा पकड़ाने के बाद से फरार है। 10 हजार रुपए के ईनामी पमनानी के तीन मकान-दुकान के अवैध हिस्से जमींदोज करने के बाद शुक्रवार दोपहर पुलिस व नगर निगम उसके तिरुपति एवन्यू स्थित मकान पहुंची। यहां मकान का अवैध हिस्सा ढहाने के बाद पटेल नगर के पास गणेश टैकरी स्थित बिना अनुमति बने दो मंजिला मकान पहुंचे। गली में मकान होने से जेसीबी नहीं जा पाई तो निगम टीम दरवाजे को तोडक़र घुसी और मकान को नेस्तानाबूत कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम अमले के साथ सीएसपी सुारभी मिणा भारी फोर्स मौजूद थी, जिसके कारण पमनानी के परिजन विरोध के लिए सामने तक नही आ सके।

ऐसे हुई शुरुआत

गौरतलब है पमनानी करीब 12 साल से बड़े स्तर पर सट्टे की खाईवाली कर रहा है। सट्टे की कमाई से शहर में कई मकान-दुकान बनाने के साथ गीता कॉलोनी में आलीशान बिल्डिंग बनाकर रह रहा था। 2 जुलाई को उसके घर से पुलिस ने छह लोगों को सट्टा करते पकडक़र 21.25 लाख रुपए और दो करोड़ के जेवरात बरामद किए थे। पमनानी के फरार होने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने उसपर 10 हजार रुपए ईनाम घोषित कर संपत्ति की जांच की थी।

13 दिन में करोड़ों का नुकसान

  • 2 जुलाई: पुलिस ने घर से लाखों का सट्टा पकड़ा।
  • 4 जुलाई: पमनानी पर 10 हजार ईनाम घोषित।
  • 11 जुलाई: नानाखेड़ा का ऑफिस व सिंधी कॉलोनी का मकान तोड़ा।
  • 13 जुलाई: गीता कॉलोनी स्थित आलीशान घर पर चला बुलडोजर।
  • 15 जुलाई: तिरुपति एवेन्यू मकान व गणेश टैकरी की बिल्डिंग ध्वस्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण महोत्सव आज से: 6 रविवार के साथ अब 4 शनिवार की शाम भी होंगे सांस्कृतिक आयोजन

Sat Jul 16 , 2022
कलेक्टर और प्रशासक सहित मंदिर समिति सदस्यों ने कलाकारों की हौंसला अफजाई की उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के आंगन में आज शाम से श्रावण महोत्सव का उल्लास छाएगा। गायन, वादन और नृत्य की विधा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर […]
श्रावण महोत्सव