मंदिर की जमीन पर वर्षों से जमा दुकानदार का कब्जा हटाया

कब्जा

तहसीलदार मीणा के निर्देशन में घंटो चली कार्रवाई

बडऩगर, अग्निपथ। नगर के व्यस्ततम मार्ग बस स्टैंड से नगर को जाने वाले मार्ग के समीप पारसनाथ मंदिर की जमीन पर लोगों को तब आश्चर्यचकित होने का नजारा देखने को मिला जब यहां पर त्वरित गति से अचानक जेसीबी मशीन व नपा टीम द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही आनन-फानन में की जा रही थी। आते – जाते लोगो ने यहां जब यह नजारा देखा तो भारी भीड़ लग गयी व लोग आपस में एक दूसरे से कार्यवाही के बारे में पूछते रहे। इस दौरान जब अग्निपथ ने जानकारी खंगाली तब सामने आया की जिलाधीश के आधीन मंदिर की जमीन पर वर्षो से दुकान मालिक अक्षय कुमार कनुभाई का अवैध कब्जा था। जिसमे स्टे खारिज होने के बाद प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा था।

बताया जाता है कि उक्त भूमि पारसनाथ मंदिर की है जो व्यवस्थापक जिलाधीश के अधिन है। जिस पर दुकानदार द्वारा वर्षो से दुकान चलाई जा रही है। इस बारे में हल्का पटवारी ग्राम बडऩगर की रिपोर्ट के अनुसार 26 दिसंबर 2019 को कारण बताओ सूचना पत्र संबंधित दुकानदार कनुभाई मगनलाल पटेल को जारी किया गया। जिसमें दर्शाया गया कि ग्राम 1532 रकबा 0.188, 1533/2 रकबा 0.314 हेक्टेयर जिसके भूमि स्वामी व्यवस्थापक कलेक्टर है। की 0.209 आरे जमीन पर सरिया – सीमेंट की दुकानदार द्वारा दुकान लगाकर, अतिक्रमण किया हुआ है।

जो म.प्र . भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 का उल्लंघन है। सूचना पत्र में जमीन से बेदखल कर अर्थदण्ड व अधिकतम जुर्माना आरोपित किया जाने की बात भी कही गयी। जवाब के लिए पेशी 3 जनवरी 2020 समय प्रात: 11 बजे नियत की गई थी। व चेतावनी भी दी गई कि जवाब न आने की दशा में या अनुपस्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। दोनो और से कानूनी कार्यवाही जारी रही व कार्यवाही के चलते कब्जाधारी अतिक्रमण कर्ता को 19 मई 2022 बेदखली के आदेश व 2 जून 2022 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये थे किन्तु दुकानदार कब्जा नहीं छोड़ रहा था। जिसके चलते प्रशासन द्वारा एक बार फिर 16 जुलाई को बेदखली के आदेश जारी करते हूऐ त्वरित कार्यवाही की व युद्ध स्तर पर उक्त जमीन पर से कब्जा व अतिक्रमण हटाया।

एसडीएम ने दी चेतावनी – ऐसी कार्यवाही पहली बार

बेदखली आदेश के बाद अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह ने दुकानदार को 2 बजे तक कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी। किन्तु दुकानदार द्वारा स्वयं कब्जा न हटाते देख तहसीलदार सुदीप मीणा के निर्देशन में राजस्व निरिक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, पटवारी राहुल आंजना व नपा गेंग ने ताबड़तोड अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी । जिसको देखते हुऐ दुकानदार ने भी अपना सामान समेटना चालू कर दिया। कब्जा हटाने की कार्यवाही शाम तक चलती रही। आज हूई कार्यवाही को लेकर चर्चा की जा रही है की नगर में इतनी त्वरित गति से कब्जा व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पहली बार देखने को मिली है । जिसमें उसी दिन बेदखली के आदेश के लिए बहुत कम समय दिया गया व कार्यवाही भी कर दी।

कार्यवाही गलत की गई है – दुकानदार

कब्जा हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बारे में दुकानदार कनुभाई गुजराती का कहना था में इस भुमि का किराये दार था । मामला न्यायालय में चल रहा है फिर एक तरफा कार्यवाही कर हमारा काफी नुकसान किया है। आज प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही एक तरफा होकर गलत है। इसके लिए नियमानुसार संबधित अधिकारी से जवाब मांगा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की कीटनाशक दवा चुराई

Sat Jul 16 , 2022
नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों द्वारा लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपए का सामान ले जा रहे हैं। उसके बाद भी पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब सिद्ध हो रही है। नगर में एक कीटनाशक दवाइयों के गोडाउन मे […]
ताला तोड godown chori

Breaking News