भीड़ बढ़ती देख कार्तिकेय मंडपम से दर्शन करवा कर बाहर निकाला

Mahakal darshan

आधे घंटे तक चलता रहा क्रम, श्रद्धालुओं ने मचाया हंगामा तो गणपति मंडपम से दर्शन शुरू करवाए

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में गणपति मंडपम में इतनी भीड़ बढ़ी कि कार्तिकेय मंडपम से सीधे श्रद्धालुओं को दर्शन करवा कर बाहर निकाला गया।

लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध के बाद फिर से गणपति मंडपम से दर्शन व्यवस्था शुरू की गई। वहीं चारधाम मंदिर के स्टापर बेरिकेड को श्रद्धालुओं ने गिरा दिया। इस घटना में किसी के भी चोटिल होने के समाचार नहीं हैं।

दोपहर 3 से 4 बजे के बीच गणपति मंडपम में इतनी अधिक भीड़ एकत्रित हो गई थी कि कार्तिकेय मंडपम से श्रद्धालुओं को प्रवेश करवा कर सीधे दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया गया। करीब आधे घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए इसी तरह की दर्शन व्यवस्था रही। बाद में श्रद्धालुओं को जानकारी लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। लिहाजा फिर से गणपति मंडपम के बेरिकेड से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने का क्रम शुरू किया गया।

चारधाम मंदिर के स्टापर बेरिकेड गिराए

चारधाम मंदिर के जिगजैग के घुमाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को रोककर फिर छोड़े जाते रहे। लेकिन दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच श्रद्धालुओं को जैसे ही छोड़ा गया। कई श्रद्धालु बेरिकेड को धकेल कर जल्दी जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बेरिकेड गिर गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई भी श्रद्धालु इसमें घायल नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलपांक पुलिस ने आठ दिन में लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun Jul 17 , 2022
रुनीजा (बडऩगर), अग्निपथ। कहते हैं कि टीम भावना, कुशल नेतृत्व ,और मजबूत मुखबिर तंत्र हो तो पुलिस बड़े से बड़े अपराध का खुलासा कर सकती है। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। बिलपांक पुलिस थाने के थाना प्रभारी दीपक शेजवार और उनकी टीम ने मात्र आठ दिवस में लूट […]