पहली बार हाथ आया वार्ड भी फिसला

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शर्मनाक हालात, वार्ड 11 में तीसरे नंबर पर आई भाजपा

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के 43 साल के इतिहास में हम्मालवाड़ी-हेलावाड़ी क्षेत्र का वार्ड पिछले बोर्ड में पहली बार भाजपा के हाथ आया था। महज 5 साल में ही मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड में भाजपा की हालत पतली हो गई है। निकाय चुनाव के परिणाम सामने आए तो इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इससे ज्यादा वोट तो निर्दलीय को मिल गए।

वार्ड नंबर 11 मुस्लिम बाहुल्य वार्ड है। पिछली बार इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार अजमद खान ने महज 16 वोट से जीत हांसिल की थी। यह पहला मौका था जब भाजपा का कोई उम्मीदवार इस वार्ड से जीतने में कामयाब रहा था। इस बार भाजपा ने इस वार्ड से चंदा बी फिरोज को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने यहां से हजरत बी को टिकट दिया था।

कांग्रेस से नाराजगी के चलते वार्ड के एक दमदार नेता ने फरीदा बी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था। परिणाम सामने आए तो कांग्रेस की हजरत बी को 2539 वोट मिले। निर्दलीय हजरत बी को 1756 वोट हांसिल हुए और भाजपा की चंदाबी फिरोज को महज 1036 वोट से संतोष करना पड़ा।

उत्तर में कमजोर हुई भाजपा

उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 32 वार्ड आते है, इनमें से 14 वार्ड भाजपा हार गई है। 4 मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में भी पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उत्तर क्षेत्र से जो 18 पार्षद जीते है, उनमें भी 4 ऐसे है जो बहुत कम अंतर से चुनाव जीते है। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 वार्ड है। इनमें से 19 वार्ड भाजपा ने जीते है। उज्जैन उत्तर से भाजपा महापौर उम्मीदवार रहे मुकेश टटवाल को 7 हजार वोटों का नुकसान हुआ था।

उज्जैन दक्षिण से लगभग 8 हजार वोट की लीड की वजह से भाजपा महापौर की कुर्सी बचा पाई। वार्डो के परिणाम बताते है कि निकाय चुनाव में भाजपा भले ही 37 वार्ड जीतने में कामयाब हुई है लेकिन इसमें बड़ा रोल दक्षिण का है। उत्तर में तो भाजपा पहले की अपेक्षा कमजोर ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेन को स्थगन मिला, जैन के निलंबन की तैयारी

Mon Jul 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में एक-दूसरे के खेमे के अधिकारियों को निपटाने की मुहीम अब तक थमी नहीं है। अधिकारियों के खेमों के बीच वर्चस्व की जंग में अगली तैयारी राजस्व निरीक्षक सुबोध जैन को निलंबित करने की हो गई है। सहायक आयुक्त प्रदीप सेन और ओमप्रकाश बरवा को भी […]
नगर निगम