सवारी की भीड़ में श्रद्धालु की चेन चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण मास की पहली सवारी में सोमवार को महिला श्रद्धालु की चेन चोरी हो गई। भीड़ में हुई वारदात के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कलकत्ता से तृप्ति पति गौतम बौद्ध श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आई है। सोमवार शाम को बाबा महाकाल की पहली सवारी होने पर दर्शन करने सवारी मार्ग चौबीस खंबा माता मंदिर पहुंची थी, जहां भीड़ में गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन धक्का मुक्की में बदमाशों ने उड़ा दी। सवारी खत्म होने पर महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन व्यवस्था में पुलिस बल लगा होने पर अधिकारी नहीं मिल पाये। मंगलवार सुबह तृप्ति परिवार के साथ फिर महाकाल थाने पहुंची और बताया कि परिवार होटल में ठहरा है। सवारी के दौरान चेन चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

कई श्रद्धालुओं के गायब हुए पर्स-मोबाइल

महाकाल मंदिर और सवारी मार्ग पर भीड़ में कई श्रद्धालुओं के पर्स-मोबाइल चोरी होने की वारदाते भी सामने आई है। देर रात तक कई श्रद्धालु शिकायत लेकर थाने पहुंचते रहे, श्रद्धालु बाहर के होने पर पुलिस सभी से आवेदन लेती रही। कुछ श्रद्धालु नीलगंगा थाने भी पहुंचे थे। जिनके साथ हरिफाटक ब्रिज पर वारदात हुई थी। पहली सवारी में जिस तरह से वारदाते सामने आई है, उससे आगामी सवारी में बदमाशों की हरकतों का ग्राफ कम होता दिखाई नहीं दे रहा है।

राजस्थानी महिलाओं को पकड़ा

महाकाल पुलिस के अनुसार सवारी के दौरान राजस्थान की कुछ महिलाओं को पकड़ा गया है। जो संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। महिलाओं ने बडऩगर और आसपास के मार्गो पर डेरा डाल रखा है। पांच दिन पहले भी राजस्थान की महिलाओं को पकडक़र जेल ोजा गया था। जो वारदातों में शामिल होना सामने आई थी। पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीड़ कम हुई तो 100 रु. की प्रोटोकाल टिकट फिर से शुरू

Tue Jul 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में भीड़ के मद्देनजर कलेक्टर ने 100 रु. की प्रोटोकाल टिकट बंद करवा दी थी। इसे मंगलवार से फिर शुरू करवा दिया गया है। वहीं अफवाह वाले मामले में प्रशासक ने प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। […]
सावन भस्म आरती