सट्टे का बट्टा: सटोरियों से पांच माह में 38 लाख जब्त

ढाई करोड़ के जेवरात, लाखों के उपकरण भी बरामद

उज्जैन,अग्निपथ। पुलिस चाहे तो अवैध धंधों पर पूरी तरह अंकुश लगा सकती है। उदाहरण पांच माह से जिले में सट्टा माफियाओं पर की जा रही कार्रवाई है। इस दौरान पुलिस ने ऐसे हाईटेक सट्टा माफियाओं को गिरफ्त में लिया, जिनका सुराग मुश्किल था। बावजूद इन्हें दबोचकर 38 लाख रुपए के साथ ढाई करोड़ के जेवरात व लाखों रुपए के सट्टा उपकरण जब्त किए हैं। खास बात यह है कि कुछ सटोरियों के आशियानों पर बुलडोजर तक चला दिए।

सटोरिए कितने ही हाईटेक हो जाएं, पूरी पुलिस फोर्स को चकमा देना संभव नहीं है। यह बात अलग है कुछ पुलिसकर्मी इसे कमाई का जरिया बना लेते है। यहीं वजह है कि एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आईपीएस विनोद कुमार मीणा को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। परिणाम सार्थक निकले और 17 मार्च से अब तक जिले के आठ सट्टा खाईवाल पर शिकंजा कस गया। पुलिस ने न सिर्फ 37 खाईवालों को जेल पहुंचा दिया बल्कि उनसे अड़तीस लाख,इक्कावन हजार नौ सो रुपए के साथ दो करोड़ सत्तावन लाख छाछट हजार के जेवरात जब्त कर लिए। सभी सटोरियों से लाखों के मोबाइल, लेपटॉप व अनय उपकरण भी बरामद हुए है।

हवाला कारोबारी, जुआरी से साठ लाख

जुआरी सटोरिया अभियान के दौरान फ्रीगंज का हवाला कारोबारी शिकंजे में आ गया। पुलिस ने उससे 55 लाख,75 हजार रुपए जब्त किए। मामला अपराधिक नहीं होने पर इंकम टैक्स को केस सौंप दिया। वहीं सिंधी कॉलानी में जुएं के अड्डे से 8 लोगों को पकडक़र उनसे पांच लाख 9 हजार रुपए बरामद किए।

सटोरियों के मकान पर बुलडोजर

पुलिस जुआरी सटोरियों पर शिकंजा कसने के साथ उनकी संपत्ती भी नष्ट करने की मुहिम चला रही है। इसके चलते जुएं का अड्डा चलाने पर सिंधी कॉलोनी के कैलाश केसवानी के मकान ध्वस्त कर दिया। वहीं लाखों रुपए के जुएं में फरार गीता कॉलोनी के रवि पमनानी पर ईनाम घोषित कर उसके आधा दर्जन मकान-दुकान पर बुलडोजर चला दिया। शास्त्रीनगर के जयेष आहूजा का मकान भी जमींदोज कर दिया।

कब किस पर शिकंजा

  • 17 मार्च: सिंधी कालोंनी में कैलाश केसवानी के घर से जुआं खेलते आठ लोग पकड़ाए 509000 रुपए जब्त।
  • 16 मई: मंछामन कॉलोनी से मुकेश बड़ेलवा सट्टा करते धराया 50200 जब्त।
  • 19 मई: मेट्रो टॉकिज गली में ललित तिवारी सहित तीन सट्टा करते धराए 997500 रुपए बरामद।
  • 23 मई: हाटकेश्वर कॉलोनी निवासी चंद्रकांत इसरानी क्रिकेट का सट्टा करते गिर तार 161200 रुपए जब्त।
  • 26 मई: गोला मंडी निवासी पप्पू राय भतीजे शुभम के साथ क्रिकेट का सट्टा धराया,341470 रुपए जब्त।
  • 7 जून: तराना में किशन बागरी आठ साथियों के साथ सट्टा करते पकड़ाया 57590 रुपए जब्त।
  • 13 जून: टॉवर पर लोकेश जैन हवाला कारोबार करते पकड़ाया 5575000 रुपए जब्त।
  • 29 जून: बिलौटीपूरा में हेमंत भावसार सट्टा करते धराया, 77600 रुपए जब्त।
  • 3 जुलाई: गीता कॉलोनी में रवि पमनानी के घर दबिश, पांच पकड़ाए,रवि फरार, 213750 रुपए लाखों के उपकरण व 25766000 के जेवरात जब्त।
  • 9 जुलाई: जांसापुरा से जयेश आहूजा का सट्टा पकड़ाया 21900 रुपए जब्त।
  • 14 जुलाई: महिदपुर में जुआं खेलते हुए आठ धराए 11690 रुपए जब्त।

इनका कहना है

सट्टा जुआ करने वालों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है। अवैध काम करने वालों से अब तक करीब 3 करोड़ रुपए की नकदी व जेवरात जब्त हुए है। आरोपियों के अवैध संपत्ति नष्ट करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
-सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 अगस्त तक मंदिर के हेंडओवर हो जाएगा महाकाल कॉरिडोर

Thu Jul 21 , 2022
कलेक्टर ने निर्माणकार्यो की समीक्षा में तय की डेडलाइन उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे परिसर विस्तार और सौंदर्यीकरण के काम के लिए कलेक्टर ने अब अंतिम डेड लाइन भी तय कर दी है। स्मार्ट सिटी कंपनी और विकास प्राधिकरण के इंजीनियर्स को हिदायत दे दी गई है कि […]