पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा बदमाश, मीडियाकर्मियों ने पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार आरोपी को पकडऩे के बाद पुलिस शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल लेकर आई थी। उसी दौरान बदमाश गाड़ी से कूदकर भाग निकला। जिसे पकडऩे में मीडियाकर्मी घायल हो गया। लेकिन बदमाश को पकड़ लिया गया।

महाकाल थाना पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार रात बडऩगररोड पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए बदमाशों की घेराबंदी की थी। दो बदमाश मौके से भाग निकले थे, 3 को गिर तार करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था। फरार बदमाश फैजल उर्फ फैजी और अकरम पठान की तलाश शुरू की जा रही थी। जिन्हे देर रात गिर तार कर लिया गया। शनिवार दोपहर को पुलिस दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां फैजल ने पुलिस को चकमा देते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी और भाग निकला।

अस्पताल में मीडियाकर्मियों की मौजूदगी थी, बदमाश को गाड़ी से कूदकर भागता देख इलेक्ट्रिानिक चैनल के रिपोर्टर संतोश कृष्णानी ने देखा तो पकडऩे के लिये दौड़ पड़ा। बदमाश को पकड़ लिया गया, इस दौरान गिरने से संतोष घायल हो गया। बदमाश के पीछे कुछ ओर मीडियाकर्मी भी भागे थे। बदमाश को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद घायल रिपोर्टर को उपचार के लिये इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कमर में लगी चोंट के चलते आराम की सलाह दी गई। जिला अस्पताल में साथी मीडियाकर्मी के पिता का आकस्मिक निधन होने पर सभी अस्पताल पहुंचे थे। उसी दौरान बदमाश ने भागने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला म.प्र. प्रथम राज्य बना: डॉ. मोहन यादव

Sat Jul 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जयिनी देवताओं की नगरी होने के साथ अब साईंस सिटी होने की पहचान निर्मित कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला हमारा म.प्र. प्रथम राज्य बना है। भारत की अंतरआत्मा को पहचानते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में अमूलचूल परिवर्तन किये हैं। […]

Breaking News