चाकू की नोंक पर आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म

उज्जैन, अग्निपथ। किराये के मकान में रहने वाली आंगनवाड़ी सहायिका के साथ सोमवार 4 बजे चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दुष्कर्मी ने महिला पर चाकू से वार भी किया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि नागेश्वरधाम में रहने वाले महिला आंगनवाड़ी सहायिका है। 4 साल पहले काम के दौरान संजयनगर में रहने वाले राकेश से पहचान हुई थी। उसने महिला का मोबाइल न बर ले लिया था। वह सहायिका को परेशान करने लगा तो परिजनों ने उसे समझाईश देकर शिकायत करने की बात कहीं। राकेश उसके बाद दिखाई नहीं दिया था। पिछले चार माह से वह फिर परेशान करने लगा था, उसे समझाया गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था।

सोमवार सुबह 4 बजे राकेश महिला के घर पहुंचा और दरवाजा ाुलवा कर अंदर घुस गया। महिला ने शोर मचाया तो उसने चाकू निकाल लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला विरोध कर रही थी उसी दौरान बच्चे जाग गये। उन्होने पिता को उठाने के लिये दरवाजा खटखटाया तो राकेश महिला के गाल पर चाकू मारकर भाग निकला। घटनाक्रम के बाद महिला बच्चों को लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराये है। दुष्कर्मी की तलाश में एक टीम भेजी गई थी, लेकिन फरार होना सामने आया है। महिला के अनुसार पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, ससुराल वालों से विवाद होने पर पति और 2 बच्चों के साथ परिवार से अलग किराये के मकान में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमानत में खयानत: मशीन का सौदा कर नहीं दिये 11 लाख रुपए

Mon Jul 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। व्यवसायी ने अपनी फैक्ट्री की मशीन का सौदा करने के लिये पिता बरी इंटर प्राइजेस के संचालक से संपर्क किया। संचालक ने मशीन बेचकर अपने खाते में 11 लाख रुपये मंगवा लिये। व्यवसायी ने पैसे में मांगे तो आनाकानी करने लगा। पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण […]
उज्जैन पुलिस फाइल