डायल 100 पॉइंट के पास 4 गुमटियों के चोरों ने चटकाए ताले

Tala toda

बीड़ी सिगरेट पाउच के अलावा कुछ नकदी पर किया हाथ साफ

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन तिराहे पर पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने चार गुमटियों के ताले चटका कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में चार जगह वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।

रेल्वे स्टेशन तिराहे पर रेल्वे फाटक के पास डायल हंड्रेड पॉइंट के समीप लगी हुई गुमटियों में 26-27 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने ताले चटका कर दुकान में रखा बीड़ी , सिगरेट , तंबाकू गुटके के पाउच के अलावा कुछ नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटीदार टी भगवती लाल पाटीदार, चामुंडा टी स्टाल के लक्ष्मी नारायण पाटीदार , मोहन कटारा एवं गोविंद निनामा की चाय की गुमटी व दुकानों पर अज्ञात बदमाशों ने ताले तोडक़र दुकानों में रखी बीड़ी सिगरेट गुटके के पाउच के अलावा कुछ नकदी रुपए ऊपर हाथ साफ कर दिया।

लक्ष्मी नारायण पाटीदार की दुकान का ताला नहीं टूटने पर पीछे की खिडक़ी उखाड़ कर घुसे और सामग्री ले गए । इसी प्रकार से गोविंद मकवाना ने बताया कि वह एक दिन पहले ही व लगभग 2000 रू का सामान खरीद कर लाया था। कुछ नकदी रुपए हुए चिल्लर बचे थे। वे सभी अज्ञात बदमाश लेकर चले गए।

आश्चर्य की बात तो यह है कि इन घटनास्थल से बिल्कुल पास में ही डायल हंड्रेड का पॉइंट है और वहां डायल हंड्रेड की गाड़ी और गश्ती दल के कमांडो उपस्थित रहते हैं। उसके बावजूद चोरों ने बड़ी हिम्मत के साथ इस घटना को अंजाम देते हैं। चारों दुकानदारों ने बताया कि पुलिस थाने पर आवेदन दिया है का मिलाकर 5 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत में आज होगी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद की जंग

Fri Jul 29 , 2022
आंकड़ो में भारी भाजपा, 3 निर्दलीय सदस्यों के भी समर्थन का दावा उज्जैन, अग्निपथ। जिले की राजनीति का फिलहाल मुख्य केंद्र बने हुए जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को फैसला होना है। 6 जनपदों में जिस अंदाज में कांग्रेस और भाजपा के बीच रस्सा-कशी की […]