रेलवे के ट्रेकमेन के एटीएम कार्ड से निकाले 50 हजार रु.

एटीएम कार्ड बदलकर दिया अंजाम

उज्जैन, अग्निपथ। एटीएम बूथ पर पैसे निकालने पहुंचे रेलवे के ट्रेकमेन के साथ 50 हजार की धोखाधड़ी हो गई। शातिर बदमाश ने एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया।

नईखेड़ी रेलवे स्टेशन पर रहने वाला गौतम पिता देव चौहान ट्रेकमेन है। वह बच्चों की कापी किताब खरीदने के लिये माधवनगर रेलवे स्टेशन के सामने बने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचा था। जहां 2 से 3 बाद पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले।

उसी दौरान एक युवक आया और उसने कार्ड सही लगाने की बात कही। ट्रेकमेन से उसे कार्ड दिया तो उसने बदलकर दूसरा लगा दिया और पिनकोड डालने के लिये कहा। कार्ड दूसरा लगा होने पर कोड नहीं डाला, लेकिन युवक ने देख लिया। पैसे नहीं निकलने पर मशीन में लगा कार्ड निकाल कर ट्रेकमेन चला गया।

कुछ देर बाद उसके पास 3 से 4 मैसेज पहुंचे। जिसमें 50 हजार खाते से निकलना सामने आया। उसने बैंक पहुंचकर एटीएम से पैसे निकलने की बात कहीं और कार्ड दिखाया। कार्ड बदला हुआ था। बैंक ने उसका खाता ब्लॉक कर पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के लिये कहा। ट्रेकमेन ने नीलगंगा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आवेदन पर जांच का आश्वसन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागपंचमी पर व्यवस्था: 200 ई- रिक्शा मांगे थे, आरटीओ ने दिए मात्र 56

Sat Jul 30 , 2022
जिला प्रशासन की ऐसी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को प्रशासनिक कार्यालय तक पहुुंचने में आ रही परेशानी उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2 अगस्त को नागपंचमी पर्व का उल्लास छाएगा। लिहाजा देश सहित विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल सहित नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए पधारेंगे। […]
ई-रिक्शा