ग्रामीण पर चढ़ा सीमेंट से भरा ट्रक मौत, हादसे में 2 बाइक सवार घायल

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा-इंदौर बायपास मार्ग पर गुरुवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक ग्रामीण पर चढ़ गया। हादसे में पहियों के नीचे दबने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। चालक रफ्तार नियंत्रित नहीं कर पाया और बाइक सवार 2 युवको को भी टक्कर मार दी।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर सुबह 10.30 बजे उज्जैन से नागदा की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीडी 1472 की र तार का कहर दिखाई दिया। चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मारी और नियंत्रण खोने के बाद सडक़ किनारे चल रहे ग्रामीण रतन पिता भागीरथ चौधरी (40) पर चढ़ गया। पिछले पहिये में दबने से रतन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चालक हादसे के बाद ट्रक छोडक़र भाग निकला। दुर्घटना देख गांव वालों का गुस्सा भडक़ गया। उन्होंने ट्रक के कांच फोड़ दिये और चक्काजाम कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को घटनास्थल आये परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर चले गये। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक की गिर तारी को लेकर आक्रोश जताया। टीआई ने ट्रक न बर के आधार पर जल्द हिरासत में लेने का आश्वसन दिया और चक्काजाम समाप्त कराया। उसके बाद पहियों के नीचे फंसे रतन के शव को बाहर निकाल जिला अस्पताल लाया गया।

खेत जा रहा था मृतक रतन

परिजनों ने बताया कि रतन परिवार में सबसे बड़ा था। प्रतिदिन सुबह बकरियों को लेकर खेत जाता था। सुबह भी 10 बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। उसके 2 छोटे भाई है। परिवार की जि मेदारी के चलते उसने विवाह नहीं किया था। ग्रामीणों का कहना था कि इंदौर-नागदा बायपास पर आये दिन दुर्घटना होती है। मार्ग पर सुरक्षा के लिये बेरिकेट्स लगाये जाएं और स्पीड ब्रेकर बनाएं।

आटो चालक को 2 बदमाशों ने मारे चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न बर 8 से लौट रहे आटो चालक को गुरुवार सुबह 2 बदमाशों ने चाकू मार दिये और पैसे छीनकर भाग निकले। जीआरपी ने मामला जांच में लिया है।
बेगमबाग में रहने वाला इमरान पिता मोह मद कादर ऑटो चलाता है। सुबह अपनी मां और बहन को माधवनगर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न बर 8 पर इन्दौर जाने के लिये छोडऩे गया था। जहां लौटते समय उसे प्लेटफार्म के बाहर नशा करने वाले 2 बदमाशों ने रोका और चाकू मार दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्शनार्थी पर हमले के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन

Thu Aug 4 , 2022
पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए आजमगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी रेलवे कर्मचारी पर चाकू से हमला किए जाने और महाकाल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ते जाने के विरोध में गुरूवार दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम […]