दर्शनार्थी पर हमले के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन

पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए आजमगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी रेलवे कर्मचारी पर चाकू से हमला किए जाने और महाकाल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ते जाने के विरोध में गुरूवार दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

दो दिन पहले आजमगढ़ निवासी एक युवक पर कुछ बदमाशों ने भारत माता मंदिर के नजदीक चाकू से हमला कर दिया था। इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में ही देवास जिले से आए एक ओर दर्शनार्थी पर भी चाकू से हमला किया गया था।

सर्व हिन्दू समाज व श्री राजपूत करणी सेना मूल ने श्री राजपूत करणी सेना मूल के प्रदेश संगठन मंत्री जसवंत सिंह रुणजी व जिला उपाध्यक्ष कुंवर शुभम सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

तीन नाबालिग हुए गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के दर्शनार्थी पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में महाकाल पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया था। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के मुताबिक तीनों ही आरोपी बाल अपचारी है, इसलिए इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। तीनों का ही दर्शनार्थी के साथ गाड़ी से कट मारने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव के खिलाफ प्रदर्शन

Thu Aug 4 , 2022
केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सचिव को हटाने की मांग उज्जैन, अग्निपथ। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के बाहर वेद अध्यापक और वेद पाठी विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। अध्यापक सचिव की वेद विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार एवं प्रताडऩा से दुखी होकर विरोध में उतर आए। संस्थान के सचिव को पद […]
वेद विद्या प्रतिष्ठान