केंद्रीय मंत्री का आव्हान : विश्वविद्यालय नशे के विरोध में महती भूमिका निभाएं

विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन, प्रदर्शनी लगाकर शपथ दिलाई

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा पूरा देश नशे के विरोध में आंदोलन कर रहा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समाजशास्त्र अध्ययनशाला तथा सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की सुबह विक्रम विश्वविद्यालय की शलाका दीर्घा सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए खटीक ने कहा मध्यप्रदेश अच्छा काम कर रहा है और विश्वविद्यालय की इसमें सकारात्मक भूमिका रही है।

अध्यक्ष कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा विक्रम विश्वविद्यालय ने पूरे राज्य में नशा मुक्ति पर सर्वाधिक कार्य किया है। आगे भी भारत सरकार के अभियान को गति देने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।

मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ ज्योति उपाध्याय ने कहा कहते हैं हेरोइन से हल्का यानी अच्छा नशा अफीम का है, अफीम से अच्छा चरस का, चरस से गांजा, गांजा से अच्छा तंबाकू का और तंबाकू से अच्छा शराब का, लेकिन सच यह है कि कोई भी नशा अच्छा नहीं है। सभी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। सभी तरह के नशे मस्तिष्क को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

भारत में प्रतिवर्ष एक इंदौर की जनसंख्या के बराबर आबादी नशे के कारण नष्ट हो जाती है। सबसे पहले आपका अभिन्न मित्र ही आपको नशे के लिए आग्रह कर लत लगाता है, इसलिए उस दोस्त को पहचानें और दूर रहें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय संयुक्त संचालक साबिर अहमद, समग्र अधिकारी रुचि मिश्रा, कुलसचिव डॉ प्रशांत पौराणिक, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ प्रदीप लाकरे, डॉ मनीषा चौरे, अजय पंवार, राकेश सिंघल, भाविल सेन, डॉ. मनु गौहरा, डॉ. वीके आंजना कार्यक्रम में उपस्थित थे।

जागृति नशा मुक्ति केंद्र ने नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाई और कलापथक दल के नरेश कुशवाहा के समन्वय में गीतों का गायन किया गया। विद्यार्थी अमन पंवार ने नशे से होने वाले नुकसान बताए और विद्यार्थी निधि गट्टानी में कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई परिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कालिदास अकादमी में

Thu Aug 4 , 2022
कल निगम परिषद हॉल में होगा अध्यक्ष और अपील समिति सदस्यों का चयन उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के नए बोर्ड के सभी पार्षद और महापौर की शपथ विधि का कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से कालिदास अकादमी परिसर में होगा। इस समारोह में नई परिषद के साथ शहर के 15 […]
mukesh tatwal