मिलावटी मावा विक्रेता पर 50 हजार रूपये जुर्माना

मिलावटी

सर्विलांस अभियान में 14 अगस्त तक लगातार खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच

धार, अग्निपथ। मिलावटी मावा बेचने के मामले में प्रशासन ने दुकानदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने तक लाइसेंस निलंबति रखने के आदेश एडीएम ने दिए हैं।

बीते दिनों लिए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों में नमूनों की जांच में जिले के हटवाड़ा स्थित मधुरम स्वीट्स से लिए गए मावे का नमूना फेल हो गया था। मावे में मिलावट पाई जाने पर मामला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कोर्ट में गया। सारे पक्षों की सुनवाई के बाद हाल में दिए फैसले में एडीएम शृंगार श्रीवास्तव ने मधुरम स्वीट्स के संचालक को मावे में मिलावट का दोषी माना। इसके बाद उन्होंने दुकानदार पर 50 हजार रुपए अर्थदंड किया है। आदेश के मुताबिक अर्थदण्ड न भरने तक खाद्य करोबारकर्ता की खाद्य लायसेंस उक्त अवधि तक निलम्बित रहेगी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा खाद्य तेलों में मिलावट की जांच हेतु सर्विलेंस अभियान देशभर में 1 से 14 अगस्त तक चलाये जा रहा है। जिसके तहत् खुले बाजार में विक्रय हो रहे पैकेज खाद्य तेलों के अलग-अलग ब्रांडों के सर्विलेंस नमूने लिए जाने के लिए जिलों को आदेशित किया गया है।

इस अभियान के तहत 3 एवं 4 अगस्त को इंदौर संभाग के समस्त जिलों को बाजारों में फुटकर विक्रय किये जा रहे विभिन्न ब्रांड के प्रति खाद्य सुरक्षा अधिकारी न्यूनतम दो नमूने लिये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसमें धार जिले में विक्रय किये जा रहे पैक खाद्य तेल ब्रांड के 8 नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिये गये है।

मिलावटी की आशंका में यहां से लिए सैंपल

कालिका मार्ग, धार स्थित मेसर्स गिरिराज ट्रेडर्स से नीमच गोल्ड रिफाईण्ड सोयाबीन ऑयल, सोया 999 रिफाईण्ड सोयाबीन ऑयल, पराग गोल्ड रिफाईण्ड सोयावीन ऑयल, बोहराबाखल धार स्थित मेसर्स अलहकीमी ट्रेडर्स से सच्चामोती रिफाईण्ड सोयाबीन ऑयल, लाल किला कच्ची घानी सरसों तेल, माधुरी कोल्ड प्रेस्ड नॉन रिफाईण्ड मुंगफली तेल, राजगढ जिला धार स्थित मेससे श्री जैन नाकोडा ट्रेडर्स से नवजल सोयाबीन तेल, मेसर्स गोपाल ऑयल से कोठारी मूंगफली ऑयल के सर्विलेंस नमूने अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गये है।

वहीं आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में मिलावटी सामान की जांच सतत् नमूना संग्रहण व निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें गुरुवार को को मिश्रित दूध का नमूना राजौद से और केसर कतली का नमूना राजगढ से लिया जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये।

यह भी पढ़ेंः अपना स्वीट्स पर कचौरी में आई बदबू, ग्राहक ने खाद्य विभाग में की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना स्वीट्स पर कचौरी में आई बदबू, ग्राहक ने खाद्य विभाग में की शिकायत

Thu Aug 4 , 2022
जांच के लिए भेजे नमूने देवास, अग्निपथ। शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर एक रेस्टोरेंट से खरीदी कचौरी में बदबू आने का मामला सामने आया है। दुकान पर शिकायत करने के बाद भी वहां के कर्मचारियों के कथित अडिय़ल रवैये के चलते मामला प्रशासन के पास पहुंचा। खाद्य विभाग […]
कचौरी

Breaking News