महिलाओं को पकड़ा तो खुला चोरी का राज

चोरी

एक का पति भी गिरफ्तार, जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। आभूषणों के साथ पकड़ाई २ महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा तो चोरी का राज खुल गया। एक महिला के पति को भी गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि नीलगंगा चौराहा से २ संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया था, जिनके पास से कुछ आभूषण बरामद किये गये। थाने लाकर पूछताछ करने पर सामने आया कि आभूषण चोरी के है। एक महिला का पति भी वारदात में शामिल है।

पुलिस ने शुक्रवार रात महिला के पति को भी पकड़ लिया। तीनों ने मिलकर मई माह में एकतानगर के रहने वाले नंदकिशोर कहार के सूने मकान का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया था। महिलाओं से बरामद आभूषण उसी वारदात के है। तीनों ने मिलकर २० हजार रुपये भी चोरी किये थे। जिसे खर्च कर दिये है। पूछताछ में चोरी का खुलासा होने पर तीनों को दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

इंदौर के रहने वाले है तीनों

बताया जा रहा है कि आभूषणों के साथ गिर त में आई पिंकी तिवारी, ममता तिवारी और सूरज तिवारी इंदौर मूसाखेड़ी के रहने वाले है। पिंकी और सूरज पति पत्नी है। कुछ महिनों से तीनों एकतानगर के पास शिवाजीनगर में किराये से मकान लेकर रह रहे थे। उनसे आभूषणों के साथ ४ चोरी के मोबाइल भी जब्त किये गये है।

प्लाट विवाद में रिश्तेदारों ने किया हमला

उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री आवास योजना की मिली राशि से प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहे वृद्ध पर रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। नरवर थाना क्षेत्र के हरन्याखेड़ी में रहने वाले अर्जुन पिता लक्ष्मणसिंह पंवार (५०) ने प्रधानमंत्री आवास का फार्म जमा किया था। उसे आवास योजना की राशि १.३५ लाख मिली। उसने खाते से राशि निकालकर प्लाट पर निर्माण कार्य शुरु कराया। जिसको लेकर रिश्तेदार सुरेश और नारायणसिंह ने विवाद करते हुए प्लाट अपना होना बताया।

अर्जुन ने मामले की शिकातय जनसुनवाई में कर दी। जिसकी जांच शुरु होने पर सुरेश बौखला गया और उसने शुक्रवार रात नारायणसिंह, शांताबाई, शीलाबाई, विशाल, सचिन के साथ मिलकर हथियारों से अर्जुन पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अर्जुन को देर रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने वालों की तलाश शुरु की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों से की धोखाधड़ी

Sat Aug 6 , 2022
धोखाधड़ी करने वाले संचालक-मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। लोगों को लोन दिलाने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एसके असोसिएट के संचालक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोलरुम के सामने नवकार का पलेक्स में एसके […]