प्रेमिका ने सहेली संग गला घोंटकर की प्रेमी की दूसरी पत्नी की हत्या

नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति सहित तीन गिरफ्तार

देवास, अग्निपथ। हैबतराव मार्ग पर नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या पति की विवाहिता प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। मृतका आरोपी पति की दूसरी पत्नी है और तीन महीने पहले ही दोनों ने विवाह किया था। जबकि उसका आरोपी प्रेमिका से छह वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को केदारेश्वर मेडिकल के संचालक बबलू उर्फ नरसिंहदास परमार्थी अपनी दूसरी पत्नी रानी उर्फ राजू मालवीय (23 साल) नि. ग्राम बर्छापुरा जिला सिहोर हाल मुकाम अखाडा रोड को मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया था। जहां डॉक्टर ने महिला का मृत घोषित कर दिया था।

शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रानी की मौत गला घोटकर होने का पता चला था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने महिला के पति से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें सच सामने आया उसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व तकिया जब्त किया।

इस तरह योजना बनाकर मारा

पुलिस ने बताया कि बबलू की नीलम से 14 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी वह 3 बच्चों का पिता है। बबलू की केदारेश्वर मेडिकल शॉप है। वहां काम करने वाली रानी से उसने 3 माह पूर्व शादी कर उसे एक किराये के मकान में अलग रखा था। जिसके कारण बबलू का परिवार नाराज था और बबलू दु:खी था। बबलू की एक अन्य विवाहित प्रेमिका रीतू भी है। जिसकी सात साल की एक बेटी भी है। ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाली रीतू से बबलू का छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि रीतू व बबलू दोनों रानी को अपने प्रेम के रास्ते से हटाना चाहते थे। जिसकी योजना दोनों करीब 1 माह से तैयार कर रहे थे।

योजना के मुताबिक 7 अगस्त को प्रेमिका रीतू अपनी साथी कर्मचारी और बचपन की दोस्त प्रियंका के साथ ब्लॉउज सिलवाने के बहाने से रानी के घर पहुंची। जहां रानी का अकेले पाकर दोनों ने हाथ व दुपट्टे से गला घोंटकर रानी की हत्या कर लाश वहीं छोड़ दी। हत्या के बाद रीतू ने बबलू के घर जाकर अपने प्रेम की दुश्मन रानी को मारने की बात बताई। इसके बाद बबलू अकेले दूसरी पत्नी रानी के घर पहुंचा और शव को ऑटो से जिला अस्पताल ले गया और डॉक्टर को झूठी सूचना दी कि रानी बेहोश हो गयी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बबलू उर्फ नरसिंहदास परमार्थी उम्र- 33 साल नि. 119 हेबतराव मार्ग, रीतू गौर पति सचिन चौहान उम्र 30 साल नि. तगारा बाखल, प्रियंका पति महेन्द्र कुशवाह उम्र 32 साल नि. झालाराम नगर देवास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

उक्त कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली एमएस परमार, उनि पवन यादव, उनि कृष्णा सूर्यवंशी, उनि हर्ष चौधरी, सउनि संजय तंवर, प्रआर मनोज पटेल, प्रआर रवि गरोडा, प्रआर पवन पटेल आर. मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को देवास पुलिस अधीक्षक के द्वारा नगद इनाम देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक मेंदोला के साथ बुजुर्ग को गर्भगृह में ले जाने वाले 2 कर्मचारियों पर गाज

Wed Aug 10 , 2022
नंदीहाल निरीक्षक और प्रोटोकॉल कर्मचारी को किया निलंबित उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को विधायक रमेश मेंदोला के साथ गर्भगृह में बुजुर्ग को ले जाने पर मंगलवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर के नंदीहाल निरीक्षक और प्रोटोकॉल कर्मचारी को निलंबित […]

Breaking News