रक्षाबंधन मनाने गया मेडिकल व्यवसायी लापता

सुबह सामने आया संदेहास्पद अपहरण का मामला

उज्जैन, अग्निपथ। रक्षाबंधन का पर्व मनाने गया मेडिकल व्यवसायी रातभर घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश में निकले। इस दौरान शुक्रवार सुबह संदेहास्पद अपहरण का मामला सामने आया। लेकिन परिजन और व्यवसायी थाने नहीं पहुंचे।

कमल कालोनी में रहने वाला विजय पिता रामदास वैष्णव (45) मेडिकल व्यवसायी है। शुक्रवार सुबह उसके परिजन चिमनगंज थाने पहुंचे और बताया कि रातभर से लापता है। विजय रक्षाबंधन मनाने के लिये कार में सवार होकर इंगोरिया के समीप ग्राम लि बोदा गये थे। शाम को कॉल कर बताया कि एक घंटे में वापस लौटा रहे है, लेकिन सुबह तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

तलाश करने पर उनकी कार की लोकेशन चिकली मोड़ तक मिलना सामने आ रही है। पुलिस ने वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कराई और जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया। कुछ देर बाद सामने आया कि व्यवसायी विजय ने परिजनों को कॉल कर बताया कि रात में तेज बारिश हो रही थी। घर लौटते समय उसे रास्ते में चिकली के समीप एक महिला और 2 युवको ने हाथ देकर रोका था। उन्होने लिफ्ट मांगी, उसके बाद मैं बेहोश हो गया था। सुबह होश आने पर नीमच के नयागांव में खुद का पाया।

लिफ्ट मांगने वाले तीनों लोग गायब थे, मुझे कुछ नहीं हुआ है और घर लौट रहा हूं। दोपहर में पुलिस को जानकारी लगी कि व्यवसायी के साथ कुछ नहीं हुआ था और वह घर लौट आया है। चिमनगंज थाना पुलिस को कहना था कि परिवार ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सिर्फ लापता हाने की सूचना देने आये थे। व्यवसायी के लौटने के बाद परिजन थाने नहीं पहुंचे। पूरा मामला आपसी पारिवारिक नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे क्रासिंग के पास लावारिस हालत में मिला चोरी हुआ ट्रक

Fri Aug 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड से चोरी हुआ ट्रक 24 घंटे बाद गुरुवार रात रेलवे क्रासिंग के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक में 36 लाख का एचआरजी पावडर भरा हुआ था। पुलिस ने चोरी करने वालों की तलाश शुरु की है। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त की […]