निर्माणाधीन हत्याखेड़ी सडक़ निर्माण कार्य के बीच में कीचड़ होने से छात्र-छात्राएं परेशान

कीचड़

कायथा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम हत्याखेड़ी के निवासियों को वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा था आलम यह था कि बारिश के दिनों में ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक आने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता था।

ऐसे में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कायथा से हत्याखेड़ी सडक़ निर्माण एवं हत्या खेड़ी से मल्हारगढ़ तक का सडक़ निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ कर दिया है लेकिन वर्तमान समय में ठेकेदार द्वारा हत्याखेड़ी से मल्हारगढ़ उज्जैन-तराना मुख्य मार्ग तक निर्माणाधीन सडक़ में जगह-जगह कीचड़ होने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आलम यह होता है कि मुख्य मार्ग तक आने तक छात्र छात्राओं के स्कूल ड्रेस एवं बेग तक खराब हो जाते है ऐसे में ग्रामीण जनों द्वारा संबंधित ठेकेदार को उक्त स्थान पर मुरम डालने के लिए कहा गया लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक जवाब देते हुए मुरम डालने में असमर्थता जता दी जिसको लेकर अब ग्रामीणों में आक्रोश है।

इनका कहना

मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। छात्र छात्राओं को परेशानी में ध्यान में रखते हुए मैं स्वयं ठेकेदार को मुरम डालने के लिए निर्देशित करूंगी।

– एकता जयसवाल, एसडीएम तराना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट: 24 घंटे के भीतर सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

Fri Aug 12 , 2022
झाबुआ, अग्निपथ। पश्चिमी मप्र के आदिवासी अंचल झाबुआ में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अरविंद तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं के साथ इस तरह की किसी भी घटना को […]