अंतर्राज्यीय चड्डी- बनियान गिरोह डकैती की योजना बनाते धराया

चड्डी- बनियान

कार से चोरी करने आते थे गुजरात से, 65 वारदातों में थी तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। पॉश कॉलोनियों में लगातार चोरी कर आतंक का पर्याय बना चड्डी बनियान गिरोह देर रात नानाखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गैंग के सात बदमाश डकैती की तैयारी करते हुए पकड़ाए है। उनसे हथियार बरामद हुए, लेकिन चोरी का माल नहीं मिला। नतीजतन पुलिस ने उन्हें मंगलवार शाम पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

सर्वविदित है शहर की पॉश कॉलोनियों में करीब सात माह से लगातार चोरी हो रही है। सीसीटीवी में चड्डी-बनियान धारियों के वारदात करते दिखने पर पुलिस गिरेाह को तलाश रही थी। सोमवार रात तारामंडल व इंजीनियरिंग कॉलेज पार्किंग से इको कार जीजे 20 एन 4692 में बैठकर डकैती की योजना बनाते हुए गुजरात स्थित दाहोद के ग्राम मातना का विनोद, रजेश, सुनील भाभौर, संजय, कमलेश,बसंत भील व नगर सिंह को पकड़ा।

बदमाशों से जब्त हथियार।
बदमाशों से जब्त हथियार।

तलाशी में उनके पास से रिवाल्वर, चाकू, तलवार, खंजर व पांच मोबाइल मिले। पड़ताल में गिरोह द्वारा ही चोरियां करने का पता चलने पर पुलिस ने उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर 21 अगस्त तक के लिए रिमांड पर ले लिया। गैंग द्वारा महाराष्ट्र व गुजरात में भी वारदात का पता चलने पर पुलिस वहां से चोरियों का रिकार्ड निकालेगी।

गुजरात में बेचा माल

पुलिस सूत्रों के अनुसार चड्डी बनियान गिरोह सात माह से जिले में चोरी कर रहा है। गैंग ने शहर की भी विभिन्न कॉलोनियों में 65 वारदात की है। चोरी किया माल दाहोद में बेचा है,लेकिन बदमाशों से माल नहीं मिल सका। इसलिए रिमांड पर लेने के बाद अब माल बरामदगी की प्रयास किया जाएगा।

ऐसे करते हैं वारदात चड्डी- बनियान गिरोह

पुलिस रिकार्डनुसार गिरोह कार से आता था। वारदात से पहले शर्ट उतारकर पेंट को चड्डी की तरह चढ़़ा लेते है। यह मुख्य मार्ग से लगी पॉश कॉलोनी में सूने मकानों में वारदात कर भाग जाते थे। गिरफ्त में आए बदमाशों के और भी साथी हो सकते है। पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का पता चल सकेगा।

इन्हें मिली सफलता

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि गैंग को पकडऩे में टीआई ओपी अहीर, एसआई वेदप्रकाश साहू, जितेंद्र सोलंकी, एएसआई सुनील गौड़, सतीश नाथ, लाखनसिंह प्रआ.अनिल आर्य, विक्रमसिंह, राहुल गुजराती, राहुल कुशवाह, शैलेष योगी, आरक्षक श्याम वरण, कमल पटेल, मुकेश मालवीय, मनोज सवनेर, साइबर सेल के प्रेम व महेश जाट की मुख्य भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलती क्लास में गिरा छत का प्लास्टर

Tue Aug 16 , 2022
ए प्लस-प्लस ग्रेड वाले साइंस कॉलेज के हाल बेहाल उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड स्थित माधव साइंस कॉलेज में मंगलवार को चलती हुई क्लास के बीच छत का प्लास्टर उखडक़र गिर पड़ा। गनीमत रही कि प्लास्टर की वजह से किसी छात्र को चोंट नहीं आई। ये हाल उस कॉलेज के है जो […]