मटकी फोड़ कार्यक्रम में चले चाकू, दो घायल

चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात शंकरपुर और बापूनगर में चाकूबाजी की 2 घटना होना सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बापूनगर में रहने वाला सन्नी पिता महेश सेन (16) शुक्रवार रात अपने दोस्त सुमित के साथ माली समाज के गार्डन में रखे गये मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां वह बाइक पर बैठ मटकी फूटने का आनंद ले रहा था उसी दौरान 2 अज्ञात बदमाशों ने उससे शराब पीने के लिये पैसे मांगे। सन्नी ने पैसे नहीं होने की बात कहीं तो बदमाशों ने विवाद करते हुए चाकू से 2 वार कर दिये और भाग निकले।

चाकूबाजी की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार घायल चाकू मारने वालों को नहीं पहचानता है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

चाकूबाजी का दूसरा मामला पंवासा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में होना सामने आया। क्षेत्र में मटकी फोड़ कार्यक्रम के बाद विजय पिता प्रकाश राठौर (22) दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान भीड़ में उसे विक्की और मिलन नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। विजय गंभीर घायल हुआ है। जिसे दोस्त उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि घायल की हमलावरों से पुरानी रंजीश चली आ रही थी। जिसको लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर दोनों नामजद हमलावरों और 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैलाश एम्पायर में त्रिशूल पारदी ने तोड़े थे मकानों के ताले

Sat Aug 20 , 2022
चार तोला सोना, आधा किलो चांदी के आभूषण बरामद उज्जैन, अग्निपथ। जुलाई में हुई आधा दर्जन मकानों में चोरी की वारदात करने वाला कु यात पारदी त्रिशूल पुलिस की हिरासत में आ गया है। उसकी निशानदेही पर चार तोला सोना और आधा किलो चांदी के आभूषण बरामद किये गये हंै। […]
Tala toda