महिला पार्षद का बेटा पवन चौहान अवैध शराब मामले में फिर गिरफ्तार

अवैध शराब

धार, अग्निपथ। अवैध शराब कारोबार के मामले में जिले के नौगांव नगर परिषद की महिला पार्षद का बेटा पवन चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी पुलिस उसे इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

घाटाबिल्लोद पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी की एमपी 14 सीबी- 2593 से शराब लेकर आई जा रही थी। जिसके बाद सेजवानी फाटे पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हाईरेन्ज की शराब की कुल 15 पेटी जप्त की है। चौकी प्रभारी उनि प्रतीक शर्मा के अनुसार आरोपी पवन पिता हेमेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब को परिवहन करने इस धंधे से आरोपी पवन पिछले 4 साल से जुड़ा हुआ है, तथा गत दिनों धार में भी नौगांव पुलिस ने अवैध शराब के साथ पवन को अरेस्ट किया था। तब आरोपी मौके से फरार हो गया था तथा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। ऐसे में अब ये दूसरा मामला भी आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ है। आरोपी पवन की मां धार के नौगांव में वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद है।

इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर स्थित सेजवाया फाटे पर चार पहिया वाहन से पुलिस टीम ने अवैध शराब की पेटियों को जप्त किया है, उक्त वाहन से धार की कांग्रेस से महिला पार्षद के पुत्र द्वारा शराब का परिवहन किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बेरीकेट्स लगाकर चौराहे पर वाहन को रोकने की कोशिश की गई थी, किंतु आरोपी चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की।

हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के पुत्र को शराब सहित अरेस्ट कर लिया है। शराब की पेटिया लेकर आरोपी इंदौर की ओर से आ रहा था, ऐसे में आरोपी को बुधवार दोपहर में कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करेगी। ताकी आरोपी को शराब उपलब्ध करवाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाए। साथ ही जिस वाहन से शराब लेकर आई जा रही थी उसके मालिक के बारे में भी पुलिस आरटीओ के माध्यम से जानकारी जुटा रही है।

धार का ब्लेकर करता है अवैध शराब का काम

वही पूर्व में कुछ सालों तक धार में काम करने के बाद अपने नए आकाओं के साथ मिलकर धार जिले में लगातार अवैध शराब बचने का काम कर रहा है वही आबकारी व पुलिस भी लगातार इसके गुर्गों को पकड़ रहे रही है फिर भी अवैध शराब इंदौर से धार आने का काम कर रहे है वही इसके गुर्गे नोगाव , मंडी, पाटीदार चोराहे गनजीखान व शहर के अन्य जगहो पर अवैध शराब का काम आज भी बदस्तूर जारी है वही इंदौर में बैठकर अपने आकाओं के साथ धार जिले में अवैध शराब का काम कर रहा है जो कल तक धार से अन्य जिलो में करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी क्वार्टर खाली कर चाबी साथ ले गए कर्मचारी

Thu Aug 25 , 2022
राजस्व कॉलोनी के प्रोजेक्ट में रोड़ा, कलेक्टर ने कहा एक तरफा कब्जा लो उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज में दशहरा मैदान के पास स्थित राजस्व कॉलोनी में 196 सरकारी फ्लैट की नई कॉलोनी बसाने में सरकारी कर्मचारी ही रोड़ा बन गए है। लोक निर्माण विभाग को सरकारी कर्मचारियों से मकान खाली कराना […]

Breaking News