करंट लगने से हुई थी महिला की मौत; एमपी स्मार्ट ग्रिड कंपनी के 7 लोगों पर हुआ प्रकरण दर्ज

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन, अग्निपथ। विराटनगर में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हुए हादसे में करंट लगने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मीटर लगाने वाली एमपी स्मार्ट ग्रिड कंपनी के कर्मचारी और प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 7 लोगों के खिलाफ धारा 304-ए, 34 का केस दर्ज किया है।

चिमनगंज टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि गुरुवार को विराट नगर में रहने वाली चमेलीबाई पति मोहन लाल (40) के मकान पर एमपी स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी और सुपरवाइजर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। इस दौरान लापरवाही पूर्वक कर्मचारियों ने बिजली की लाइन बंद नहीं की और केबल लाइन खुली छोडक़र चले गए। चमेलीबाई के ऊपर खुली छोड़ी गई केबल गिर गई और करंट लगने से मौके पर मौत हो गई थी।

मामले में मर्गकायम कर जांच शुरू की गई, बिजली कंपनी से काम करने वाले कर्मचारी और मीटर लगाने वाली कंपनी की जानकारी ली गई।

बिजली विभाग के खेड़ापति झोन सहायक यंत्री सत्यजीत कुमार ने मीटर लगाने वाले कर्मचारी मानसिंह पिता गणपत सिंह, दीपक, आनंद, सुदीप्तो मित्रा वाइस प्रेसिडेंट, आनंद रायपुरे प्रोजेक्ट मैनेजर, शुभम यादव प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर, दलेन्द्र बिसने साईट इंजीनियर और यश श्रीवास्तव सुपरवाइजर की लापरवाही होना बताकर मामले में प्रकरण दर्ज करने के लिए पत्र प्रस्तुत किया।

एमपी स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही पर धारा 304 ए का प्रकरण दर्ज किया गया है। टीआई भास्कर के अनुसार मीटर लगाने वाली कंपनी पश्चिम बंगाल की है, जिसका हाल मुकाम शिप्रा विहार कॉलोनी देवास रोड है। मामला जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन की चपेट में आया आठ साल का मासूम, मौत

Fri Aug 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे पटरी पार करते समय शुक्रवार को मासूम ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया। पांड्याखेड़ी में रहने वाला अरसान पिता सद्दामअली (8) सुबह दोस्तों के साथ खेलता हुआ घर के समीप पीलियाखाल रेलवे क्रासिंग […]
हादसे