माल के बंटवारे ने चोरों को पहुंचाया हवालात डाक्टर के घर चोरी का हुआ खुलासा

जानलेवा हमले के केस में फरार पारदी निकला आरोपी, दोनों रिमांड पर

उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल में डाक्टर के घर चोरी का कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। वारदात दो पारदी युवकों ने की थी। बंटवारे को लेकर विवाद करने पर दोनों नकदी व सोने की चेन सहित धरा गए। इनमें एक को नीलगंगा पुलिस करीब छह माह से प्राणघातक हमले के केस में तलाश रही थी। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है।

सर्वविदित है जिला अस्पताल परिसर निवासी माधव नगर अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी के घर 25-26 अगस्त की रात चोरों ने धावा बोला था। चोर डा. रघूवंशी और उनके भाई की पेंट व एक तोला वजनी सोने की चेन ले गए थे। चोर पेंट की जेब से 28 हजार रुपए निकालकर पेंट और मोबाईल फैंक गए थे।

मामले में पुलिस को पड़ताल में पता चला छूम-छूम बाबा की दरगाह निवासी हरभजन पिता सुखराम पारदी(40)व राजाबाबू पिता बिरजू पारदी (25) में चोरी के माल के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ है। इस पर टीआई अमित सोलंकी ने 24 घंटे के भीतर दोनों को दबोच कर सख्ती से पुछताछ की। दोनों ने चोरी कबूल कर सोने की चेन व 5490 रुपए बरामद करवा दिए।

23 हजार रुपए उड़ाए

खास बात यह है कि दोनों आरोपी पहले बंटवारे के लिए झगड़े और फिर चुराई राशि में से 23 हजार रुपए शराब और अय्याशी में उड़ा दिए। पुलिस ने अब दोनों को अन्य वारदातों की पुछताछ के लिए कोर्ट से एक दिन के लिए रिमांड पर ले लिया।
नीलगंगा भी लेगी रिमांड पर
पुलिस रिकार्डनुसार हरभजन व राजा आदतन अपराधी है। राजा पर मार्च में पत्नी के मायके वालों पर जानलेवा हमले का भी केस दर्ज है। मामले में उसे तलाश रहे थे,लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि अब उसे कोर्ट की अनुमति से रिमांड पर लेकर हमले में प्रयुक्त हथियार जब्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धोखाधड़ी: ओएलएक्स पर कैमरे का आर्डर दिया, पार्सल में निकले पत्थर

Sun Aug 28 , 2022
65 हजार रुपए की ठगी मामले में नौ माह बाद दो पर केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। ऑन लाईन कैमरा खरीदने के चक्कर में एक युवक को दो शातिरों ने 65 हजार रुपए की चपत लगा दी। करीब 9 माह पहले ओएलएक्स के माध्यम से हुई ठगी में रविवार को माधवनगर पुलिस […]