धोखाधड़ी: ओएलएक्स पर कैमरे का आर्डर दिया, पार्सल में निकले पत्थर

65 हजार रुपए की ठगी मामले में नौ माह बाद दो पर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। ऑन लाईन कैमरा खरीदने के चक्कर में एक युवक को दो शातिरों ने 65 हजार रुपए की चपत लगा दी। करीब 9 माह पहले ओएलएक्स के माध्यम से हुई ठगी में रविवार को माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घटनानुसार वर्ष 2021 में ओएलएक्स पर कैमरा बेंचने का विज्ञापन प्रसारित हो रहा था। सांदीपनी नगर के सुमित पिता जीवनलाल (30) को एक फोटो कैमरा पसंद आया था। इस पर उसने 14 नवंबर 2021 को ओएलएक्स पर दी जानकारी अनुसार कैमरे की कीमत 63 हजार रूपए उड़ीसा स्थित भूवनेश्वर के चक्रधर राउत और काली चरण राउत के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। कुछ समय बाद उसके घर पार्सल बाक्स पहुंचा,जिसे खोला तो वह दंग रहा गया। वजह बाक्स में कैमरे की जगह ताश की गड्डी और पत्थर निकलना था। ठगी होने पर सुमित ने माधवनगर थाना में शिकायत की थी। मामले में 9 माह तक जांच के बाद पुलिस ने चक्रधर और काली चरण के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों को भुवनेश्वर जाएगी।

पूर्व में भी हो चुकी ठगी

ओएलएक्स के माध्यम से आर्डर देने पर ठगी की पहले ाी कई घटनाएं हो चूकी है। शातिर बदमाश कभी सेना के अधिकारी तो कभी व्यापारी बन कार,बुलेट व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सस्ते में बेंचने का झांसा देकर दर्जनों लोगों को लाखों का चूना लगा चुके है।

ऐसे रहे सावधान

  • संभव: हो तो महंगे के सामान प्रत्यक्ष रुप से जाकर खरीदे।
  • ऑनलाईन खरीदी करते समय विक्रेता की पड़ताल कर ले।
  • पसंद सामान घर आए तो डिलेवरी मिलने पर ही भूगतान करे।
  • किसी के भी कहने पर बैंक अकाउंट व ओटीपी न बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर से जयपुर और जबलपुर के बीच भी चलेगी वंदे भारत

Sun Aug 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पूरी तरह से भारत में निर्मित 120 से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडऩे वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत इंदौर-जयपुर और इंदौर-जबलपुर के बीच भी चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने प्लानिंग में दोनों रूट लिए हैं। इंदौर-जयपुर ट्रेन को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल […]
vande bharat train