वेन का कांच खोलकर बदमाशों से उड़ाया 90 हजार का बेग

कैमरे में दिखे 4 बदमाश, तराना के सेल्समेन के साथ वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज में सोमवार शाम बदमाशों ने 90 हजार रुपयों से भरा बेग उड़ाने की वारदात को अंजाम दे दिया। सेल्समेन के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस जांच के लिये पहुंची। 4 बदमाश कैमरे में कैद दिखाई दिये हैं।

तराना में रहने वाला मुकेश पिता कैलाश प्रजापति मारुति वेन क्रमांक एमपी 13 ए 3808 से गांव-गांव तंबाकू और चने की सेल्समेनी करता है। शाम को 6 बजे वह खरीददारी करने दौलतगंज स्थित राजेश ट्रेडर्स पर आया था। उसने अपनी वेन दुकान के ठीक सामने खड़ी की।

वह दुकानदार को आर्डर देकर सामान पैक करा रहा था, उसी दौरान उसकी वेन की आगे सीट पर रखा 90 हजार रुपयों से भरा बेग गायब हो गया। उसने सामान पैकिंग के बाद दुकानदारों को पैसे देने के लिये बेग देखा तो नहीं मिला। वेन के पिछले गेट की खिडक़ी का कांच खुला हुआ था।

बेग चोरी होने की सूचना देवासगेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के लिये पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें वारदात कैद दिखाई दी है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। मुकेश प्रजापति के अुनसार फुटेज में चार बदमाश दिखाई दे रहे हंै। तीन नजर रख रहे थे और एक ने बड़े शातिर तरीके से वेन के पास पहुंचकर कांच खोला और आगे के गेट का लॉक उचकाकर बेग निकाल लिया। बेग चोरी करने वाले बदमाश ने नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी।

4 माह उड़ाया था 4.70 लाख का बेग

दौलतगंज क्षेत्र से अप्रैल माह में बदमाशों ने 4.70 हजार रुपयों से भरा बेग उड़ाने की वारदात को अंजाम दिया था। झारड़ा का कोल्ड्रिंग्स व्यापारी अपनी कार से आया था। उसने गणेश मंदिर के समीप कार पार्क की और कोडिंल्ड्रस का आर्डर देने दुकान पर चला गया। कार में चालक और उनकी मां बैठी थी। उसी दौरान एक बदमाश ने चालक को जमीन पर पैसे गिरने का झांसा देकर सीट पर रखा बेग उड़ा दिया था। उस दौरान भी तीन-चार बदमाशों के फुटेज सामने आये थे, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, खेड़ापति जोन का घेराव

Mon Aug 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और इन मीटर्स के लगने के बाद उपभाक्ताओं के यहां आ रहे अनाप-शनाप राशि के बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन की शुरूआत की है। सोमवार को शहर कांग्रेस की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खेड़ापति जोन […]