युवती का अपहरण, भाई को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित ग्राम डेंडिया कांकड़ की युवती को गांव का ही नरेन्द्र चौधरी अपहरण कर ले गया। जब युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से चर्चा करनी चाही तो नरेन्द्र के परिजनों ने युवती के भाई सोनू मेवाड़ा पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। युवती के परिजनों ने नानाखेड़ा पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है।

संदीप मेवाड़ा ने बताया कि बहन सपना मेवाड़ा का 31 अगस्त की सुबह 5 बजे नरेन्द्र चौधरी द्वारा कुछ अन्य युवकों के साथ अपहरण कर लिया गया। वहीं नरेन्द्र के परिजनों द्वारा सपना के भाई सोनू मेवाड़ा के साथ मारपीट की गई। अब पूरे गांव में नरेन्द्र के परिजन हथियार लहराते हुए हुए खुलेआम घूम रहे हैं जिससे पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। परिजनों ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को मारपीट का वीडियो भी दिखाया तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।

कर्ज से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन, अग्निपथ। कर्ज से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कर्जदारों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में रहने वाले नंदकिशोर पिता गुलाब यादव (60) को परिजन उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां मंगलवार-बुधवार रात मौत हो गई।

सूचना मिलने पर नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। पुत्र विकास यादव ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे, लॉकडाउन के पहले समूह से लोन लिया था, वही कुछ कर्ज भी हो गया था। कुछ माह से लोन की किश्त भी जमा नहीं की गई थी, कर्जदार भी पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। शाम को घर लौटने के बाद तनाव में थे, उसके बाद अपने कमरे में चले गये। रात को खाना खाने के लिये बुलाने कमरे में पहुंचा तो हालत बिगड़ी हुई थी। पूछने पर जहर खाने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो माह बाद महाकाल गर्भगृह में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश

Wed Aug 31 , 2022
भक्तों को एक से चार बजे तक मिलेगा प्रवेश उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को करीब दो माह से अधिक समय बाद सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का स्पर्श कर दर्शन करने का अवसर मिला। मंदिर समिति ने भीड़ की स्थिति कम होने पर गर्भगृह […]
गर्भगृह